गर्मियों में परिवार संग चारधाम यात्रा का बेहतरीन मौका, जानें रेलवे के स्पेशल टूर पैकेज की पूरी डिटेल
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 11:09 AM (IST)
Char Dham Yatra Irctc Tour Package : बहुत जल्द स्कूलों में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली है। गर्मियां शुरू होते ही लोग राहत पाने के लिए पहाड़ों की तरफ जाना पसंद करते हैं। लेकिन इस गर्मियों की छुट्टियां परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC ने 2026 चार धाम यात्रा पैकेज की घोषणा कर दी है। इस पैकेज के दौरान यात्रा पर जाने वाले लोगों की खास सुविधा का ध्यान रखा जाएगा और उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धामों के भी दर्शन करवाए जाएंगे। तो आइए जानते हैं IRCTC के स्पेशल टूर पैकेज की पूरी डिटेल के बारे में-
IRCTC का खास टूर पैकेज क्या है?
चारधाम जाने के इच्छुक लोगों के लिए IRCTC ने खास टूर पैकेज निकाला है। यह पैकेज 11 रातें और 12 दिनों का होगा। इस पैकेज के माध्यम से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड में स्थित चारधामों जैसे- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होगी और श्रद्धालुओंल की सुविधा का खास ध्यान रखते हुए उन्हें AC टेंपो ट्रैवलर से यात्रा पर लेकर जाया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं के रुकने के लिए अच्छे होटल्स का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही नाश्ता से लेकर रात के खाने तक की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा प्रति दिन 1 लीटर पानी की बोतल मिलेगी।
IRCTC यात्रा की तारीख
अप्रैल 2026: 21 तारीख
मई 2026: 1 और 15 तारीख
जून 2026: 1, 12 और 24 तारीख
सितंबर 2026: 1, 12 और 24 तारीख
अक्टूबर 2026: 1 और 15 तारीख
प्रति व्यक्ति कितना खर्च आएगा?
अकेले रुकने पर : ₹75,000 प्रति व्यक्ति
दो लोगों के साथ : ₹62,000 प्रति व्यक्ति
तीन लोगों के साथ : ₹57,000 प्रति व्यक्ति
5 से 11 साल का बच्चा (एक्स्ट्रा बेड के साथ): 30,000
5 से 11 साल का बच्चा (बिना एक्स्ट्रा बेड के): 20,000
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
