Char dham Yatra 2026 : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुलेंगे
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 08:23 AM (IST)
उत्तरकाशी (नवोदय टाइम्स): मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा से गंगा जी की डोली शनिवार दोपहर 12.15 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है।
रविवार को परंपरा अनुसार पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12.15 बजे मां गंगा जी की भोग मूर्ति के मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री के कपाट खुल जाएंगे। उधर, रविवार को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
