Happy New Year: नव वर्ष पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, जीवन में होगा चमत्कार

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2024 - 12:46 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Happy New Year 2024: साल 2024 अब दस्तक दे रहा है और साल के पहले ही दिन ज्योतिष में बहुत ही शुभ माने जाने वाले कई राजयोग बना रहे हैं। कई शुभ योग बन रहे हैं। कई चमत्कारिक योग बन रहे हैं। साल 2024 की शुरुआत सोमवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को प्रात: 8:36 तक पहले मघा और उसके बाद पूर्व फाल्गुनी पूर्व नक्षत्र में कन्या लग्न और सिंह  राशि में हो रही है। इस दिन प्रातः आयुष्मान योग तथा सौभाग्य योग रहेगा। नए साल की शुरुआत में ही गज लक्ष्मी, आयुष्मान योग, गजकेसरी जैसे राजयोग बन रहे हैं।

साल की शुरुआत सोमवार को हो रही है और सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। सोमवार के दिन कई शुभ योगों का बना इस दिन का महत्व और बढ़ा रहा है। इन योगों में भगवान शिव की पूजा करने से बेहद शुभ फल प्राप्त होते हैं। अगर आप भी नए साल की शुरुआत भगवान शिव की कृपा पाकर करना चाहते हैं तो नव वर्ष के पहले दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। भगवान शिव से संबंधित मंत्रों का अपनी राशि के अनुसार जाप करें तो आपको बेहद शुभ नतीजे मिलेंगे और भगवान भोलेनाथ की कृपा 
आप पर बरसेगी।

12 राशियों के जातकों के लिए राशि अनुसार भगवान शिव से संबंधित मंत्र बताए जा रहे हैं। यह छोटे-छोटे मंत्र हैं लेकिन बहुत प्रभावशाली मंत्र हैं। आप जाप करेंगे तो आपको शुभ फल मिलेंगे।

पहले मेष राशि की बात करते हैं तो मेष राशि वाले साल के पहले ही दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ  ॐ मलिकार्जुन नमः मंत्र का एक माला जाप करें।

वृषभ राशि वाले भगवान शिव की पूजा करते समय ॐ ज्योतिलिंग नमः मंत्र का एक माला जाप करें।

मिथुन राशि के जातक खुशियां और सुख-समृद्धि पाने के लिए नव वर्ष के पहले दिन ॐ नीलकंठ नमः मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि के जातक कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए नव वर्ष के पहले दिन पूजा के समय ॐ विश्वनाथ नमः मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन पूजा के समय ॐ त्रिपुरारी नमः मंत्र का एक माला जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपके करियर को भी बल मिलेगा।

कन्या राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन भगवान शिव की पूजा के समय ॐ मलिकार्जुन नमः मंत्र का जाप करें। 

तुला राशि के जातक पूजा के समय ॐ मंगलेश्वर नमः मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें और  ऐसा करते समय ॐ नागार्जुन नमः मंत्र का जाप करें।

धनु राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय ॐ मृत्युंजय नमः मंत्र का जाप करें।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः मकर राशि के जातक विधि-विधान से अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा करें। इस समय ॐ रामेश्वर नमः मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन विधि-विधान से अपने आराध्य महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय
ॐ दीनानाथ नमः मंत्र का जाप करें।

मीन राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय ॐ सोमनाथ नमः मंत्र का जाप करें।   

गुरमीत बेदी
9418033344


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News