Chankya Niti : ऐसे लोगों के पास नहीं होती धन की कमी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 04:27 PM (IST)

आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिक थे। उन्होंने अपने नीति ग्रंथ यानि चाणक्य नीति में लोगों के कल्याण के लिए कई सूत्र, नीतियों के रूप में बताएं हैं। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति उन नीतियों को अपना लेता है तो वह अपनी जीवन में सफलता को हासिल कर लेता है। वहीं चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया  है कि, कुछ विशेष प्रकार के लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग सर्वगुण संपन्न होते हैं, तो आइए जानते हैं उनके बारे में-
PunjabKesari
मजबूत इरादें
सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का और मेहनती होता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। परंतु इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी नहीं आता है।

ईमानदार
जो व्यक्ति किसी लालच या स्वार्थ के कारण अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं ऐसे व्यक्ति कभी भी गरीब नहीं होते हैं। ऐसे लोग न केवल दिल से अमीर होते हैं बल्कि मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा इन पर बरसती है। इंसान को कभी भी स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए।
PunjabKesari
शांत स्वभाव
चाणक्य नीति के अनुसार, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करते हैं। दरअसल, व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है।

धन का सही खर्च
आचार्य कहते हैं कि धन व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। धन को आवश्यकता के आधार पर ही खर्च करना चाहिए। इसके साथ ही भविष्य के लिए हमेशा धन की बचत करनी चाहिए।

बुरी आदतों से दूरी
बुरी आदतें व्यक्ति को हमेशा बुरे परिणाम की ओर ले जाती हैं। इसलिए चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ये कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
PunjabKesari
दान-पुण्य
चाणक्य नीति के अनुसार मंदिर में दान करने से भगवान की कृपा बरसती है और धन देने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News