Chandra Grahan 2025: भारत में नहीं दिखेगा होली पर लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण, सूतक काल भी नहीं होगा मान्य

punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lunar Eclipse 2025: वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च होली वाले दिन लगने वाला है। चंद्र ग्रहण को खगोलिय घटना माना जाता है। चंद्र ग्रहण महत्वपूर्ण रहने वाला है। यह ब्लड मून यानी लाल चांद के रूप में देखा जा सकेगा। ग्रहण और होली एक ही दिन पड़ रहे हैं। इस संयोग से ज्योतिषीय महत्व अधिक हो जाता है। ज्योतिषीय गणना के आधार पर कुछ विद्वानों का मानना है की 101 वर्ष बाद पुनः ऐसा योग बन रहा है।

PunjabKesari Chandra Grahan

जब धरती चंद्रमा और सूर्य के मध्य आती है, उस समय चंद्रमा पूर्ण रुप से पृथ्वी की छाया से ढक जाता है। जो चंद्र ग्रहण कहलाता है। ज्योतिष के खगोल शास्त्र के अनुसार राहु-केतु खगोलीय बिंदु हैं जो चंद्र के पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने से बनते हैं। राहू-केतू द्वारा बनने वाले खगोलीय बिंदु गणित के आधार पर बनते हैं तथा इनका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है। अतः ये छाया ग्रह कहलाते हैं। छाया ग्रह का अर्थ किसी ग्रह की छाया से नहीं है अपितु ज्योतिष में वे सब बिंदु जिनका भौतिक अस्तित्व नहीं है, लेकिन ज्योतिषीय महत्व है, छाया ग्रह कहलाते हैं। ज्योतिष में छाया ग्रह का महत्व अत्यधिक हो जाता है क्योंकि ये ग्रह अर्थात बिंदु मनुष्य के जीवन पर विषेष प्रभाव डालते हैं। राहु-केतु का प्रभाव केवल मनुष्य पर ही नहीं बल्कि संपूर्ण भूमंडल पर होता है। जब भी राहु या केतु के साथ सूर्य और चंद्र आ जाते हैं तो ग्रहण योग बनता है। ग्रहण के समय पूरी पृथ्वी पर कुछ अंधेरा छा जाता है एवं समुद्र में ज्वार उत्पन्न होते हैं।

PunjabKesari lunar Eclipse

Chandra Grahan 2025 Date And Time: इस साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगेंगे। पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण रहेगा। जो फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर लगने वाला है। यह खग्रास चंद्र ग्रहण है, जो ज्योतिष गणना के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग की मानें तो चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होने वाला है। जो जातक सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र से संबंधित हैं, उनके लिए ग्रहण मंगलमय प्रभाव रखेगा। आईए जानें ग्रहण से संबंधित पूरी जानकारी, यह कितना प्रभावी रहने वाला है और इंडिया में देखा जा सकेगा या नहीं-

PunjabKesari lunar Eclipse
First lunar eclipse 2025 date and timing चंद्र ग्रहण की तिथि और समय
वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 14 मार्च, 2025 को लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण प्रारंभ होने का समय सुबह 10 बजकर 41 मिनट रहेगा और समापन दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 37 मिनट होगी।

PunjabKesari lunar Eclipse

भारत में चंद्र ग्रहण मान्य होगा या नहीं
भारत का पहला चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप के अधिकांश भाग, अफ्रीका के बड़े हिस्से, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया तथा अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

PunjabKesari lunar Eclipse


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News