Chandra Grahan 2026 Daan :  चंद्रग्रहण के बाद करें इन 5 चीजों का दान, चमक सकती है किस्मत और मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 05:16 PM (IST)

Chandra Grahan 2026 Daan : चंद्रग्रहण का समय धार्मिक और ज्योतिषय दृष्टिकोण से बहुत संवेदनशाल और महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि ग्रहण  के दौरना नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे राहत पाने के लिए और जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ खास चीजों का दान करना बहुत जरूरी होता है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण लगने के तुरंत बाद किए गए दान को महादान कहा जाता है। अगर ग्रहण के बाद सही विधि और  निष्ठा के साथ कुछ वस्तुओं का दान किया जाए, तो  ग्रह दोष से शांत होते हैं और जीवन में  सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि चंद्रग्रहण के बाद कौन सी 5 चीजों का दान शुभ माना जाता है। 

Chandra Grahan 2026 Daan

चंद्रग्रहण के बाद दान करने योग्य 5 पवित्र वस्तुएं

दूध और चावल 
चंद्रग्रहण के बाद गरीबों या जरूरतमंदों करो दूध, चावल या खीर का दान करना चाहिए क्योंकि चंद्रमा का संबंध सफेद रंग से माना जाता है। माना जाता है कि इस चीजों का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक तनाव दूर होता है। 

सफेद वस्त्र
चंद्रग्रहण के बाद सफेद वस्त्र का दान करना भी बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि सफेद रंग के वस्त्रों का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

Chandra Grahan 2026 Daan

चांदी 
यदि संभव हो तो ग्रहण के बाद चांदी के सिक्के, बर्तन या छोटी सी वस्तु का दान करें। चांदी को चंद्रमा की प्रिय धातु माना गया है; इसका दान करने से व्यापार में वृद्धि होती है और घर की दरिद्रता समाप्त होती है।

तिल और गुड़
चंद्रग्रहण के नकारात्मक प्रभावों के बेअसर करने के लिए काले तिल और गुड का दान करें। इन चीजों का दान करने से सेहत संबंधी समस्याओं  से छुटकारा मिलता है और भाग्य का साथ मिलता है। 

पानी या शरबत 
ग्रहण के बाद प्यासे लोगों को जल पिलाना या जल से भरे पात्र का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इससे मानसिक शांति मिलती है और परिवार में खुशहाली आती है।

Chandra Grahan 2026 Daan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa