Aaj Ka Good Luck ( 11th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 05:30 AM (IST)

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। 

उपाय- शिव जी के मंदिर में सेवा करें। 

वृष - आज लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। 

उपाय- शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें। 

मिथुन- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करने की आवकता है। सेहत के  लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। 

उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

कर्क- कार्यक्षेत्र में हर कोई आपको काम की प्रशंसा करेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।  

उपाय-  हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

सिंह- कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर बातचीत कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

उपाय- माता पार्वती की पूजा करें। 

कन्या- किसी बात को लेकर मन चिड़चिड़ा रहेगा। दोस्तों की मजाक में कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। 

उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर पर विदेशी मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। 

उपाय- पक्षियों को दाना डालें। 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। 

उपाय- भगवान कृष्ण को मोर पंख अर्पित करें। 

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। 

उपाय- मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। 

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करें। युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। 

उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

कुंभ- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। 
 
उपाय- विष्णु जी के नामों का जाप करें। 

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

उपाय- गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News