चाणक्य नीति: जीवन में आए ऐसी स्थिति तो समझें आपका भाग्य है खराब

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 10:24 AM (IST)

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में ऐसी बातों का उल्लेख किया है, जिन पर अमल करके व्यक्ति को जीवन में असफलता का मुख नहीं देखना पड़ेगा। चाणक्य ने धर्मनीति के साथ-साथ कूटनीति और राजनीति से संबंधित नीतियों के बारे में भी बताया है। आचार्य चाणक्य ने ऐसे हालातों के बारे में बताया है, जिनके होने पर व्यक्ति को विश्वास हो जाएगा कि उसका भाग्य खराब है। 

1 चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति दूसरों पर निर्भर करता है उसका जीवन नर्क के समान हो जाता है। उसके जैसा खराब भाग्य किसी अन्य का नहीं होता। व्यक्ति को सदैव कर्मशील रहना चाहिए। 

 

2 मेहनत से कमाया धन जब किसी शत्रु के हाथ लग जाए तो वह बर्बाद हो सकता है। शत्रु उस धन का प्रयोग उसी के विरूद्ध कर सकता है। जिसके कारण वह पराजित होगा अौर उपने परिवार का अच्छे से पालन-पोषण नहीं कर पाएगा।

 

3 जब किसी व्यक्ति की पत्नी युवावस्था में मर जाए तो वह दूसरा विवाह कर सकता है। लेकिन बुढ़ापे में पत्नी का साथ छूटने से वह अच्छे से जीवन यापन नहीं कर सकता। जो उसके लिए दुर्भाग्य है। महिलाअों में भी ये नीति इसी प्रकार लागू होती है। जिससे माना जाता है कि व्यक्ति का भाग्य खराब है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News