Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य से जानें, सेहत के लिए क्या अच्छा है Veg या Non veg

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chanakya Niti: शरीर सुचारु रूप से कार्य करें इसके लिए उसे प्रयाप्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है भोजन, जिसके विषय में आचार्य चाणक्य अपनी नीति में बताते हैं कि कौन से खाद्य पदार्थ में कितनी शक्ति होती है ? जिससे शरीर को ताकत मिलती है और किस चीज को खाने से शरीर को कितन फायदा होता है ?

PunjabKesari Chanakya Niti
आचार्य चाणक्य अपने श्लोक में कहते हैं कि-
अन्नाद्दशगुणं पिष्टं पिष्टाद्दशगुणं पय:। पयसोथऽष्टगुणं मांसं मांसाद्दशगुणं घृतम्।।

PunjabKesari Chanakya Niti
अर्थात-
इस श्लोक का अर्थ है कि खड़े अन्न से दस गुना अधिक बल पिसे हुए आटे में होते हैं। पिसे हुए आटे से भी दस गुना अधिक बल दूध में रहता है। दूध से भी आठ गुना अधिक बल मांस में रहता है और मांस से दस गुना अधिक बल घी में रहता है।

PunjabKesari Chanakya Niti
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि खड़े अन्न की अपेक्षा पिसे हुए अन्न के आटे में दस गुना अधिक शक्ति होती है। अत: पिसे हुए आटे का ज्यादा से ज्यादा खाने में प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही अन्न के आटे से भी दस गुना अधिक बल दूध में होता है।

PunjabKesari Chanakya Niti

प्रतिदिन दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभदायक रहता है। दूध से भी दस गुना अधिक बल मांस में होता है। जबकि मांस खाने से कहीं अधिक अच्छा है कि खाने में अधिक से अधिक देसी घी का प्रयोग किया जाए। घी में मांस से भी दस गुना अधिक बल रहता है।

PunjabKesari Chanakya Niti

घी अधिक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है।

PunjabKesari Chanakya Niti

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News