Chanakya Niti: ये चीज़ें देती हैं, कंगाली का संकेत

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 05:12 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर किसी के जीवन में कुछ विशेष घटनाएं होती हैं जो व्यक्ति को किसी न किसी और संकेत करती है। परंतु हर किसी के बस में नहीं होता कि वह इन संकेतों को समझ सके। आचार्य चाणक्य ने ऐसे ही लोगों के लिए अपने नीति सूत्र में ऐसे पांच चूजें बताएं हैं जिनसे व्यक्ति को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं। इनसे व्यक्ति को पता लगता है कि आने वाले समय में वह कंगाल होने वाला है।  दरअसल यह चीजें आर्थिक स्थिति के कमजोर होने का संकेत देती है यदि आपको भी यह संकेत मिले तो समझ लीजिए कि आपका भविष्य कंगाली की ओर बढ़ रहा है।

आइए जानते हैं कौन सी है वे चीज़ेम-
तुलसी के पौधे का सूखना

आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके घर में लगा तुलसी का पौधा कभी भी सूखे नहीं यदि ऐसा हो तो समझ जाना चाहिए कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है। कहा जाता है कि सूखा हुआ तुलसी का पौधा आर्थिक स्थिति की कमजोरी को दर्शाता है साथ ही साथ यह भी दर्शाता है कि घर में धन और सुख समृद्धि की कमी होने वाली है। इसलिए ध्यान रखें कि घर में तुलसी का पौधा हमेशा हरा भरा ही हो।

घर में क्लेश रहना
आचार्य चाणक्य के अनुसार  जिस घर में 24 घंटे प्लीज रहता है उस घर की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। जिन घरों में गृह क्लेश अधिक होता है परिवार के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है ऐसे घरों में ना तो सुख समृद्धि आती है ना ही लक्ष्मी माता का वास होता है।

बार-बार कांच का टूटना
चाणक्य नीति के अनुसार घर में कांच का बार-बार टूटना भी अशुभ माना जाता है,  इसे घर में दरिद्रता का वास होता है। तो वहीं यह भी कहा जाता है कि घर में टूटा हुआ कांच का टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए ऐसे में भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करने की आशंका होती है।

पूजा पाठ का अभाव
जिन घरों में पूजा पाठ का अभाव होता है उस घर में भी  दरिद्रता का वास होता है। परिवार के लोगों के बीच स्नेह कम होने लगता है और भविष्य में कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News