23-24 मार्च को ये काम करने से राहु-केतु आपकी जिंदगी में कभी नहीं मचाएंगे खलबली

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 09:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra Navratri 2023: हमारे नौ ग्रहों में से राहु केतु को पाप ग्रह भी माना गया है। मायावी ग्रह माना गया है। ये प्रत्यक्ष में दिखाई नहीं देते। इन्हें छाया ग्रह भी कहा जाता है। हमारे सौरमंडल में दिखाई न देने के बावजूद राहु केतु हमारे जीवन पर जबरदस्त प्रभाव डालते हैं और हमारे जीवन की तस्वीर बदल देते हैं।

PunjabKesari Chaitra Navratri Rahu Ketu Upay
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Chaitra Navratri Rahu Ketu Upay: राहु और केतु एक ही शरीर के दो हिस्से हैं। राहु अगर सिर है तो केतु धड़ है। यह दोनों ग्रह व्यक्ति के जीवन को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। इनमें खासकर राहु को अत्यंत बलशाली माना जाता है। राहु ग्रह राजा को रंक बनाने और रंक को राजा बनाने की क्षमता भी रखते हैं। राहु के बारे में यह कहा जाता है कि जब यह देने पर आते हैं तो छप्पर फाड़ के देते हैं और जब लेने पर आते हैं तो व्यक्ति के कपड़े तक उतरवा देते हैं। राहु अगर किसी जातक की कुंडली में सही स्थिति में न हो, तो उसके जीवन में कई तरह की समस्याएं खड़ी कर देते हैं। ऐसा व्यक्ति बुरी संगत का शिकार हो जाता है। ड्रग्स और शराब आदि की लत में पड़ जाता है। राहु और केतु अगर अशुभ स्थिति में होते हैं, तो उस व्यक्ति के जीवन में खलबली मचा देते हैं।

कुंडली में अगर राहु और केतु दोष हों तो व्यक्ति को कई दिक्कतों से गुजरना पड़ता है, जिसमें पैसों की तंगी, करियर में सफलता और प्यार की कमी शामिल है लेकिन कुछ उपाय ऐसे हैं, जिनको करने से न सिर्फ नवग्रह शांत होंगे बल्कि आपको हर समस्या से छुटकारा भी मिलेगा।

जिन लोगों की कुंडली में राहु केतु दोष हैं, उनके लिए यह चैत्र नवरात्र बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण हैं। चैत्र नवरात्र 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को संपन्न होंगे। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से न सिर्फ सभी 9 ग्रह शांत होते हैं बल्कि उनके अशुभ प्रभाव भी दूर हो जाते हैं। कुंडली में अगर राहु और केतु दोष हों तो इन नवरात्र में विशेष उपाय करने से आपको समस्या से छुटकारा भी मिलेगा।

PunjabKesari Chaitra Navratri Rahu Ketu Upay
अगर किसी शख्स की कुंडली में राहु दोष है तो उसे मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। केतु की समस्या से पीड़ित हैं तो मां चंद्रघंटा की आराधना करें। नवरात्रि में इन देवियों की पूजा करने से आपको इन दोनों पापी ग्रहों के अशुभ प्रभाव से निजात मिलेगी।

इसके अलावा अगर आप नहाने के पानी में चंदन का पाउडर डालकर स्नान करते हैं तो कुंडली में राहु के दोष खत्म हो जाते हैं। नवरात्रि से इन उपायों को शुरू करें और लगातार 3 महीने तक करने से फायदा मिलेगा और सारी तकलीफें दूर होंगी।

नवरात्र में मां दुर्गा के साथ-साथ हनुमान जी और भगवान शंकर की पूजा करने से भी राहु और केतु परेशान नहीं करते। अगर नवरात्रि में आप हर दिन शिव सहस्त्रनाम और हनुमान सहस्त्रनाम का पाठ करते हैं तो कुंडली में राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाते हैं।

अगर आप राहु दोष से मुक्ति चाहते हैं तो नवरात्रि में चांदी का एक ठोस हाथी खरीद लाएं। इसको आप पूजा घर या घर की तिजोरी  में भी रख सकते हैं। ऐसा करने और उसके हर दिन दर्शन से कुंडली में राहु के बुरे प्रभाव कम होने लगते हैं और आपको करियर में उन्नति मिलती है।

दुर्गा सप्तशती का पाठ नवरात्र के 9 दिनों में करने से राहु-केतु के बुरे असर कम हो जाते हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से न सिर्फ मां प्रसन्न होती हैं बल्कि भक्तों को इन दो पापी ग्रहों की बुरी नजर से भी बचाती हैं।

PunjabKesari Chaitra Navratri Rahu Ketu Upay
चैत्र नवरात्रि पहला दिन: 22 मार्च 2023, बुधवार: घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन: 23 मार्च 2023, गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

नवरात्रि तीसरा दिन: 24 मार्च 2023, शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा

चैत्र नवरात्रि चौथा दिन: 25 मार्च 2023, शनिवार: मां कूष्माण्डा पूजा

चैत्र नवरात्रि पांचवा दिन: 26 मार्च 2023, रविवार: स्कंदमाता पूजा

चैत्र नवरात्रि छठा दिन: 27 मार्च 2023, सोमवार: मां कात्यायनी पूजा

चैत्र नवरात्रि सातवां दिन: 28 मार्च 2023, मंगलवार: महा सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

चैत्र नवरात्रि आठवां दिन: 29 मार्च 2023, बुधवार: दुर्गा अष्टमी, मां महागौरी पूजा

PunjabKesari Chaitra Navratri Rahu Ketu Upay
राहु केतु के प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए 23 मार्च को दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें और और तीसरे नवरात्र पर 24 मार्च को मां चंद्रघंटा की पूजा करें। इससे राहु केतु आपकी जिंदगी में खलबली नहीं मचाएंगे और आपको काफी राहत महसूस होगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News