Chaitra Navratri 2026 : सोया हुआ भाग्य जाग उठेगा ! चैत्र नवरात्र के 9 दिन इन राशियों के लिए साबित होंगे गोल्डन पीरियड

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 03:23 PM (IST)

Chaitra Navratri 2026 : हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है, जो न केवल भक्ति और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी भाग्य परिवर्तन का समय माना जाता है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। इस बार का चैत्र नवरात्रि उत्सव ज्योतिषीय रूप से बेहद दुर्लभ और शुभ संयोग लेकर आ रहा है। ग्रहों की विशेष स्थिति और चतुर्ग्रही योग के कारण कुछ खास राशियों के लिए यह 9 दिन किसी गोल्डन पीरियड से कम नहीं होंगे। तो आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिनका सोया हुआ भाग्य अब जागने वाला है।

Chaitra Navratri 2026

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि खुशियों की सौगात लेकर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)
मां दुर्गा की कृपा से कर्क राशि वालों के लिए यह समय निवेश और व्यापार में उन्नति का है। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह 9 दिन सबसे शुभ हैं। वाहन या नया मकान खरीदने का सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

Chaitra Navratri 2026

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए माता रानी का आगमन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। यदि कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक या व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
पिछले काफी समय से चली आ रही मानसिक और आर्थिक परेशानियां अब समाप्त होने की ओर हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए रास्ते खुलेंगे। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह समय एकाग्रता और सफलता वाला रहेगा। आपका रुझान आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

Chaitra Navratri 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News