Chaitra Navratri: 22 मार्च को नाव पर सवार होकर हर घर में पधारेंगी मां दुर्गा

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 08:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि का पर्व देश भर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर सनातन घर में माता के जयकारे की गूंज सुनाई देती है। मां दुर्गा को सुख और समृद्धि की देवी कहा जाता है। उन्हीं से इस संसार की संरचना हुई है। प्रकृति रुपी आदिशक्ति दुर्गा से ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश की उत्पत्ति मानी जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी की सच्चे मन से पूजा कर ली जाए तो सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

नवरात्रि इस बार 22 मार्च से शुरू होने जा रही हैं और 30 मार्च रामनवमी के मौके पर इसका समापन हो जाएगा। हर नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती हैं, जो अलग-अलग संकेत दर्शाते हैं। तो आइए जानते हैं, इस बार माता रानी कौन से वाहन पर सवार होकर और क्या संकेत लेकर आएंगी।

Mata Rani's ride is decided according to the day दिन के मुताबिक तय होती है माता रानी की सवारी: नवरात्रि अगर सोमवार या रविवार के दिन से आरंभ होती हैं तो माता का वाहन हाथी होता है। अगर नवरात्रि शनिवार या मंगलवार से शुरू हो तो माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार से नवरात्रि की शुरुआत होने पर मां का आगमन डोली पर होता है। इस बार नवरात्रि बुधवार से शुरू हो रही हैं तो माता नौका पर सवार होकर अपने भक्तों के घर पधारेंगी ।

Kya hai is baar maa ki sawaari क्या है इस बार मां की सवारी: मां दुर्गा का प्रमुख वाहन सिंह होता है लेकिन हर नवरात्रि माता रानी अलग-अलग वाहन पर सवार होकर आती हैं। इस चैत्र नवरात्री में माता रानी नौका पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार मां का आना और जाना दोनों ही शुभ स्थिति में हो रहा है।

Significance of Mata Rani vahan माता रानी के वाहन का महत्व: माता रानी के वाहन शुभ और अशुभ संकेतों को दर्शाते हैं। माता रानी इस बार नाव में सवार हो कर आरही हैं। नव जल परिवहन का साधन होता है। इसका मतलब अच्छी वर्षा होने के शुभ संकेत हैं। नौका पर आने और जाने का मतलब होता है आपको सब कुछ मिलेगा जो आपको चाहिए।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News