Chaitra Navratri 2022: सारा जग तुझको ध्याये माता

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 02:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज यानि 02 अप्रैल को इस वर्ष के चैत्र नवरात्रि का पर्व आरंभ हो रहा है। जिसके उपलक्ष्य में देश भर में धूम धाम से देवी दुर्गा के नौ रूपों की विधि वत पूजा की जाती है। बता दें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान हैं। तो आइए इस अवसर पर जानें माता शैलपुत्री को समर्पित वंदना, जिसका आज के दिन गुणगान करना बेहद लाभदायक माना जाता है। 

प्रथम  रूप मैया शैलपुत्री
नित्य तेरी ज्योत जलाएं माता!!
श्रद्धा के फूल चढ़ाएं माता।
चरणों में शीश झुकाएं माता!!
दिल में तुझको बसाएं माता।।
आरती उतारें सुबह-शाम!!
शैलपुत्री माता!! शैलपुत्री माता!!
नित्य तेरी ज्योत...शैलपुत्री माता।।
PunjabKesari Chaitra Navratri 2022,  Vasant Navratri,  Vasant Navratri 2022, Chaitra Navratri, Goddess Shailputri, maa Shailputri, shailaputri devi, Navratri 2021 1st Day, Dharm
तेरी पूजा से सुख मिलता है!!
सोया भाग्य पल में खिलता है।
तू सवारी बैल की करती है!!
तीनों लोकों में उड़ारी भरती है।।
तेरे नूर से फैले उजियारा!!
न रहे कहीं भी कारा अंधियारा।
हिमालय सुता कहलाए माता!!
भोले को दिल में बसाए माता।।
नित्य तेरी ज्योत...शैलपुत्री माता।।
PunjabKesari Chaitra Navratri 2022,  Vasant Navratri,  Vasant Navratri 2022, Chaitra Navratri, Goddess Shailputri, maa Shailputri, shailaputri devi, Navratri 2021 1st Day, Dharm
पिछले जन्म भोले को पाया!!
विवाह रास पिता को न आया।
यज्ञ रचाया किया तुझे अनदेखा!!
क्रोध भाग्य पर बड़ा आया।।
योगाग्रि से खुद को भस्म किया!!
सब नजरों से अदृश्य किया।
सारा जग तुझको ध्याये माता!!
हमारे घर फेरा पाए माता।।
नित्य तेरी ज्योत...शैलपुत्री माता।।
‘झिलमिल अंबालवी’ गुणगान करे!!
झोलियां खुशियों से तू भरे।
तेरा विश्वास जीने की शक्ति!!
चरणों की मिले हमको भक्ति।
तू जगदम्बे!! दुर्गा!! भद्रकाली!!
त्रिशूलधारिणी!! अंबे महाकाली।
गाएं आरती रिझाएं माता!!
अमृतकलश अमृत पिलाए माता।।
नित्य तेरी ज्योति...शैलपुत्री माता।।
PunjabKesari Chaitra Navratri 2022,  Vasant Navratri,  Vasant Navratri 2022, Chaitra Navratri, Goddess Shailputri, maa Shailputri, shailaputri devi, Navratri 2021 1st Day, Dharm


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News