जानिए, कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 01:06 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)

PunjabKesari Cancer Rashifal in hindi 2019
आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम हि, हु, हे, हो, डा, डी, ड, डे, डो से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि कर्क है। कर्क राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा। 

PunjabKesari Cancer Rashifal in hindi 2019जनवरी
मानसिक तनाव एवं घरेलू उलझनें रह सकती हैं। पार्टनर का प्रेम और सहयोग मुश्किल रास्तों को भी आसान बना देगा। परिवार के साथ विदेश यात्रा का योग बन रहा है। 2019 के शुरू में अड़चनों के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

PunjabKesari Cancer Rashifal in hindi 2019

फरवरी
कठिन परिस्थितियों के बावजूद धन की प्राप्ति होगी। मानसिक चिंताएं एवं फिजूलखर्ची बढ़ेगी। भाग-दौड़ अधिक होगी, व्यापार नौकरी में तनाव रह सकता है। परिवार की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। महीने के आखिर में परिश्रम और भागदौड़ से मुश्किल से मुश्किल कामों में सफलता के योग बने रहेंगे।

PunjabKesari Cancer Rashifal in hindi 2019

मार्च
मुश्किलों के बावजूद धन प्राप्ति के योग बनेंगे परंतु कुछ सोची-योजनाओं में विघ्न पड़ सकते हैं। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा। पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आएंगे।

अप्रैल
परिश्रम एवं प्रयास करने पर धन लाभ के अवसर पहले से बेहतर होंगे। किसी नए कार्य क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा। कुछ बिगड़े काम भी बनेंगे। ऊंचे ओहदे वाले लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं, कारोबार में अप्स एंड डाउन चलते रहेंगे। मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा।

PunjabKesari Cancer Rashifal in hindi 2019

मई
उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क अधिक रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धी होगी लेकिन मानसिक तनाव, बनते कामों में विध्न और गुप्त चिंताएं बनी रहेंगी। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय व्यतित करें, लाभ होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं।

जून
कठिन संघर्ष के बाद गुजारे योग्य धन लाभ होगा। लग्जरी की चीज़ों में धन का खर्च होगा। घर-परिवार की तरफ से चिन्ता उत्पन्न होगी। जिससे स्वास्थ्य की परेशानी और खर्चों में वृद्धी होगी। अपने भी परायों जैसा व्यवहार करेंगे। महीने के मध्य में किस्मत पलटेगी, सब कुछ बहुत बढ़िया हो जाएगा।

जुलाई
इस मास में मिला-जुला प्रभाव होगा। धर्म-कर्म के कामों में खर्च होगा। आय कम और खर्च अधिक होगा। व्यर्थ की भागदौड़ एवं खर्चों की अधिकता से मन परेशान होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अधिक क्रोध न करें, सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। रोमांस परवान चढ़ेगा।

अगस्त
घरेलू एवं आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। परिवार में मन-मुटाव खत्म होने से खुशहाली का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है। अकस्मात धन लाभ की संभावनाएं होंगी। परिवार में शुभ सूचना एवं विदेशी संपर्क सूत्र बनेंगे। 

सितम्बर
किसी भी योजना पर विचार करने के बाद ही उसे होंद में लाएं अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। मन अशांत रहेगा। धर्म-कर्म में रूझान रहेगा। परिवार में शुभ मंगल कार्य एवं भाग्यवश खुशी के अवसर मिलेंगे परंतु स्वास्थ्य कुछ ढिला रहेगा।

अक्तूबर
उत्साह व पराक्रम में वृद्धी होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिससे मान-यश की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, फूंक-फंक कर कदम रखें। भूमि संबंधी कार्यों एवं सांझेदारी के कामों में हानि हो सकती है। स्वास्थ्य कुछ ढिला रहेगा।

नवम्बर
कार्य-व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आय कम व खर्च अधिक होंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापिस मिलेगा, जिससे समय बदलेगा।स्वास्थ्य में सुधार होगा। लव लाइफ में मुश्किलें आ सकती हैं। श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा।

दिसम्बर
आय के अच्छे साधन बनते रहेंगे। घरेलू कार्यों पर खर्च होगा परंतु सरकारी कार्यों में विघ्नों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाएं में व्यस्तताएं बढ़ेंगी, जिससे बड़ा लाभ होगा। भूमि-वाहन खरीदने के योग हैं। पार्टनर से गुड न्यूज मिल सकती है।    

जानिए, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2019    

जानिए, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News