Cancer June 2024 Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Cancer Horoscope: आज बात करेंगे कर्क राशि के लिए जून का महीना कैसा रहेगा। केतु शुभ गोचर में हैं। केतु शुभ गोचर में हैं। शनि की ढैया आपके ऊपर चल रही है। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। चन्द्रमा राहु और मंगल नौवें भाव में हैं। गोचर में ये मंगल शुभ नहीं है। गुरु गोचर में शुभ हैं। धन योग का निर्माण होगा सबसे पहले गुरु जब जहां साथ आ जाते हैं तो विपुल धन का निर्माण हो जाता है। ये 12 जून तक रहेगा आपकी कुंडली में। ग्यारहवें भाव में ग्रहों का आना बहुत शुभ होता है। केतु भी शुभ गोचर में हैं। मंगल की युति टूटेगी राहु के साथ। ये बहुत ही शुभ होगा यहां पर। मंगल यहां पर आकर दिग्बली हो जाते हैं। राहु मंगल के साथ आ जाएं तो इसे चांडाल दोष कहते हैं। हर भाव में ये नहीं बनता है। शुक्र 12 जून को आगे आ जाएंगे। ये मित्र की राशि में आ जाएंगे। बारहवें भाव में ग्रहों का जाना शुभ नहीं होता। शुक्र को इस भाव का दोष नहीं लगता। बुध 14 को अपनी राशि में चले जाएंगे और ये शुभ नहीं है। सूर्य भी 14 जून को आगे चले जाएंगे।

Position of Karma and Income Place in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु आय भाव के कारक भी हैं।  कर्म और आय के लिहाज से ये महीना शुभ रहेगा।  जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मंगल की दृष्टि आपकी राशि के ऊपर होगी। मंगल आपको एनर्जी देंगे। आय में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कारोबार और नौकरी के लिहाज से ये महीना शुभ है।

Relationship status in the month of June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के ऊपर  गुरु की दृष्टि है। इस भाव को कोई पाप ग्रह नहीं देख रहा है। केतु के अलावा किसी पाप ग्रह नहीं देख रहे हैं। शनि इस भाव के स्वामी हैं।  शादीशुदा जातकों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शनि का अष्टम में जाना शुभ नहीं है। पार्टनर को हेल्थ से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सिंगल लोगों की शादी हो सकती है। पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताएंगे।

Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव को लेकर कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं है। कोई भी पाप प्रभाव नहीं है। गाड़ी धीमी चलाएं।

Status of education in the month of June जून महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु ने पंचम को एक्टिवेट किया है। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुछ छात्र पढ़ने के लिए बाहर जाएंगे। शुक्र बारहवें भाव में बैठे हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News