Kundli Tv- बप्पा की पूजा में अपनाएं ये नियम, दूर होंगे कलह-क्लेश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 11:26 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

हिंदू धर्म में बहुत से देवी-देवताओं की पूजा की जाती हैं। किंतू हर शुभ काम की शुरुवात के लिए सबसे पहले भगवान श्री गणेश जी का ध्यान किया जाता है। हिन्दू शास्त्रो के अनुसार गणेश जी का नाम किसी भी शुभ कार्य के लिए पहले लेने से विघ्न हरता सब संकटों को हर लेते हैं। इसलिए इन्हें आदिपूज्य भी कहते है। गणपति जी स्वयं ऋद्धि-सिद्धी के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। वह अपने भक्तों के हर कष्ट तथा रोग को दूर करते हैं। बुधवार के दिन इनकी पूजा का विशेष महत्व हैं। माना जाता है कि अगर सच्चे मन से इनकी पूजा की जाए तो यह हर प्रकार की मनोकामना को पूर्ण करते हैं।   

PunjabKesari
गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। कई लोग बुध ग्रह की शांति के लिए भी भगवान की आराधना करते हैं। हर बुधवार को इनकी पूजा विधि-पूर्वक करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। बप्पा की पूजा के कुछ नियम बताएं गए हैं। आइए जानें- 

सुर्योदय के समय उठकर स्नान करें। भगवान गणेश जी की प्रतिमा को लाल आसन पर विराजित कर उनका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें। 

भगवान को पंचामृत से स्नान करवाएं। उन्हें साफ-सुथरे वस्त्र और जनेऊ पहनाएं। 

PunjabKesari
श्री गणेश का ध्यान करते हुए पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली, लाल चंदन और उनका सबसे प्रिय भोग यानी मोदक उन्हें अर्पित करें।

गणपति जी को तुलसी दल और तुलसी पत्र नहीं चढ़ाया जाता है। बल्कि उन्हें दुर्वा अर्पित की जाती हैं। दुर्वा अर्पित करते हुए 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः' इस मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। भगवान की लाल पुष्प और पान के पत्ते से भी पूजा कर सकते हैं।

PunjabKesari
विघ्न हरता को लाल सिंदूर चढ़ाते समय 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥' मंत्र का जाप करना चाहिए।   

अंत में बप्पा का ध्यान करते हुए ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

चुपके से घर के मेन गेट पर रखें ये चीज़ें, मिलेगा पैसा (देखें VIDEO)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News