Budh Pradosh Vrat 2026 Upay: शिव कृपा से व्यापार में आएगी सुनामी! 15 अप्रैल बुध प्रदोष पर करें ये 4 महाउपाय
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 10:51 AM (IST)
Budh Pradosh Vrat 2026 Upay: सनातन धर्म में भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। साल 2026 में वैशाख माह का पहला प्रदोष व्रत 15 अप्रैल को रखा जाएगा। बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसे 'बुध प्रदोष व्रत' कहा जाता है, जो विशेष रूप से व्यापारिक बाधाओं को दूर करने और बुद्धि-समृद्धि की प्राप्ति के लिए अचूक माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में शिव आराधना करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं और साधक को मृत्यु के पश्चात शिवलोक में स्थान प्राप्त होता है। यदि आप भी कारोबार में मंदी या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो इस बुध प्रदोष पर ये विशेष उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

व्यापारिक सफलता के लिए करें ये 4 अचूक उपाय:
11 बेलपत्र का चमत्कार: बिजनेस में लगातार हो रहे घाटे या रुकावटों को दूर करने के लिए इस दिन शिवलिंग पर 11 बेलपत्र अर्पित करें। बेलपत्र चढ़ाते समय महादेव से अपने व्यापार की सफलता की प्रार्थना करें। इससे नए निवेश के रास्ते खुलते हैं।
बुध दोष से मुक्ति: अगर कुंडली में बुध दोष के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है, तो बुध प्रदोष के दिन बुध मंत्रों का जाप जरूर करें। इसके शुभ प्रभाव से अटके हुए काम गति पकड़ने लगते हैं।

बुध देव के प्रमुख मंत्र:
बीज मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः॥
सामान्य मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः॥
बुध गायत्री मंत्र: ॐ चन्द्रपुत्राय विद्महे रोहिणीप्रियाय धीमहि तन्नो बुधः प्रचोदयात्॥
आर्थिक तंगी के लिए अक्षत: घर में धन की कमी को दूर करने के लिए शिवलिंग पर कच्चे चावल (अक्षत) चढ़ाएं। माना जाता है कि इससे दरिद्रता दूर होती है और धन आगमन के नए स्रोत बनते हैं।
मनोकामना पूर्ति के लिए तिल का अभिषेक: अपनी विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए जल में तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। यह सरल उपाय शिव जी को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी तरीका माना गया है।

