Buddha Purnima: कल मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त के साथ जानें पूजा विधि

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2024 - 06:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Buddha Purnima 2024: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार 23 मई को वैशाख पूर्णिमा है। इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु जी का नौंवा और आखिरी अवतार माना गया है। हर साल वैशाख पूर्णिमा तिथि को बुद्ध जयंती मनाई जाती है। इस दिन पूरे विधि-विधान से महात्मा बुद्ध की पूजा करने का विधान है। इस खास दिन पर अपने मन की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं। तो आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

PunjabKesari Buddha Purnima

Buddha Purnima 2024 auspicious time बुद्ध पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त
बुद्ध पूर्णिमा 22 मई को देर रात 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 23 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि को माना जाता है इसलिए 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी।

PunjabKesari Buddha Purnima

Buddha Purnima Puja Vidhi बुद्ध पूर्णिमा पूजा विधि
इस दिन घर में बुद्ध देव की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
अब शंख में केसर मिलाकर श्रीहरि का अभिषेक करें और पीले रंग के वस्त्र दान करें।
तुलसी जी के साथ भगवान बुद्ध को मिष्ठान का भोग लगाएं।
फिर भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
अंत में सूरज ढलने के बाद उगते चंद्रमा को जल अर्पित करें।

PunjabKesari Buddha Purnima

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News