31 मई का ब्लू मून लाएगा किस्मत का बड़ा मोड़, खुलेंगे इन राशियों के बंद किस्मत के ताले
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 11:38 AM (IST)
Blue Moon 2026 Zodiac Predictions : अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा 31 मई को मनाई जाएगी। ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा को स्कॉर्पियो ब्लू मून नाम दिया गया है। जब एक माह में दो पूर्णिमा एक साथ आ जाती है, तब दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे इसलिए इसे स्कॉर्पियो ब्लू मून भी कहा जा रहा है। माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन पूरे विधि- विधान के साथ और सच्चे मन से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से जीवन में ढेर सारी खुशियों का आगमन होता है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 31 मई को आसमान में होने वाली खगोलिय घटना से कुछ राशियों को लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं स्कॉर्पियो ब्लू मून का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
स्कॉर्पियो ब्लू मून मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों कोई नया आर्डर मिल सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए स्कॉर्पियो ब्लू मून खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे सोच रहे थे, उनका ये सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश के साथ अपनी दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए स्कॉर्पियो ब्लू मून अच्छा रहने वाला है। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सकरानी नौकरी की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे जातकों को अभी थोड़ी ओर मेहनत करने की आवश्यकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए स्कॉर्पियो ब्लू मून उत्तम रहने वाला है। घर में विदेशी मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद मिल सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
