Blue Moon 2026 : 31 मई को दिखेगा दुर्लभ ब्लू मून, 33 महीनों बाद बना अद्भुत संयोग

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 08:35 AM (IST)

नई दिल्ली (विशेष) : इस महीने दूसरी बार 31 मई को जो पूर्ण चंद्र दिखाई देगा वह ब्लू मून होगा। यह पिछले 12 महीने में दिखने वाला 13वां चांद है। एक साल में दिखने वाले अतिरिक्त चंद्र को ब्लू मून कहा जाता है। यह पुरुषोत्तम मास का चंद्र है। इस महीने पहला पूर्ण चंद्र एक मई को दिखाई दिया था और दूसरा 31 मई को दिख रहा है, इसलिए यह ब्लू मून है। 

हर महीने केवल एक ही पूर्णिमा होती है लेकिन हर 33 महीने ( दो से ढाई साल) में एक महीना ऐसा आ जाता है, जब एक महीने में दो चांद दिखाई देते हैं। अब अगला ब्लू मून 20 मई 2027 को दिखाई देगा। ब्लू मून पर अंग्रेजी में कहावत है ‘वन्स इन ए ब्लू मून’ है जिसका अर्थ है कोई ऐसी घटना जो बहुत कम घटित होती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News