आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 09:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:-
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 5 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं।

मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अक्सर अपने जीवन में हर परिस्थिति का सामना अपनी बुद्धि-कौशल के बल पर ही करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाकपटुता देखने को मिलती है। ये लोग अपने शब्दों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अद्भुत शब्दों के चयन के साथ अपने पक्ष को दूसरे के सामने रखते हैं जिससे कि वह इनकी बात से सहमति रखें। और अपने इस परिश्रम में ये लोग अक्सर कामयाब भी होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग प्रायः विभिन्न विषयों में रूचि रखते हैं। ये लोग पढ़ाई के साथ-साथ रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छे होते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक विविध क्षेत्रों का ज्ञान रखते हैं। परन्तु बहुत बार अपनी इस आदत के कारण किसी एक क्षेत्र में निपुणता पाने में चूक जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और चंचल होते हैं। ये लोग ज्यादा देर उदास नहीं रह सकते। मूलांक 5 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों को अपना मित्र बना लेते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी अक्सर सुखमय होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष कारोबार में तरक्की के नए मार्ग लेकर आया है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी यह वर्ष शुभ रहेगा। बच्चे अपनी उच्च शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अकस्मात ही कुछ परिस्थितियां आपके सामने उपस्थित होंगी जिन्हें सूझबूझ के साथ संभालने की जरूरत है। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोग भी अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आप अपने कामों को समय से सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने की कोशिश करेंगे। किसी विदेशी कौशल को सीखने का भी मन बना सकते हैं। फरवरी के महीने में कुछ परिवर्तन संभव है। मार्च के महीने में निजी जिम्मेदारियों के चलते कामकाज से ध्यान बट सकता है। अप्रैल के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। किसी धर्म स्थान की यात्रा करने का मन बना सकते हैं। मई के महीने में खर्चे अधिक होने के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जून के महीने का समय प्रतियोगिताओं में सफलता दिलाने के योग लेकर आया है। अपने अधूरे काम पूरा करने की भी कोशिश करें। जुलाई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। अगस्त के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। उनकी एकाग्रता शक्ति में मजबूती आएगी। सितंबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।
 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।
पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
दुर्गा मां की प्रतिमा पर पीले रंग के फूलों की माला चढ़ाएं।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं।
कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें।
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News