Bhishma Ashtami: वर्ष भर के पाप नष्ट करने के लिए आज ये करना न भूलें

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 08:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

2024 Bhishma Ashtami: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस शुभ दिन को भीष्म अष्टमी नाम से जाना जाता है। महाभारत की एक कथा के अनुसार महाभारत में युद्ध करते हुए पितामह भीष्म ने वचनबद्ध होने के कारण कौरव पक्ष की ओर से युद्ध किया था किंतु सत्य एवं न्याय की रक्षा हेतु उन्होंने स्वयं ही अपनी मृत्यु का रहस्य अर्जुन को बता दिया था। अर्जुन ने शिखंडी की आड़ में भीष्म पर इस कदर बाण वर्षा की कि उनका शरीर बाणों से बिंध गया तथा वह बाण शय्या पर लेट गए किंतु उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति तथा प्रभु कृपा के चलते मृत्यु का वरण नहीं किया क्योंकि उस समय सूर्य दक्षिणायन था। जैसे ही सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया और सूर्य उत्तरायण हो गया, भीष्म ने अर्जुन के बाण से निकली गंगा की धार का पान कर प्राण त्याग, मोक्ष प्राप्त किया।

Ratha Saptami: इस विधि से करें सूर्य देव की उपासना, हर कष्ट से मिलेगा छुटकारा  

आज का पंचांग- 16 फरवरी, 2024

आज का राशिफल 16 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (16th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 16 फरवरी - पहली मोहब्बत का एहसास है ये कैसे बताऊं कि क्या प्यास है ये

Ratha Saptami : हर तरह के कष्ट से छुटकारा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Narmada Jayanti: जानें, कैसे हुआ मां नर्मदा का जन्म, पढ़ें रोचक कथा और महत्व

Narmada Jayanti: आज घर पर करें ये काम, मां नर्मदा करेगी हर इच्छा पूरी

Bhishma Ashtami: वर्ष भर के पाप नष्ट करने के लिए आज ये करना न भूलें

Narmada Jayanti: मां नर्मदा ने शादी न करने का लिया फैसला और पश्चिम की ओर लगी बहने

Bhishma Ashtami: पितृ दोष से मुक्ति के लिए भीष्म अष्टमी है खास, ये है शुभ मुहूर्त

Ratha Saptami: भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र से जुड़ी है रथ सप्तमी की कथा, पढ़ने से मिलती है हर रोग से मुक्ति

Shukra Gochar 2024: धन के दाता शुक्र ग्रह इस दिन करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा धन-दौलत और मान-सम्मान

PunjabKesari Bhishma Ashtami
Puja and Vrat Rituals of  Bhishma Ashtami: माघे मासि सिताष्टम्यां सतिलं भीष्मतर्पणम्। श्राद्ध च ये नरा: कुर्युस्ते स्यु: सन्ततिभागिन:।।

PunjabKesari Bhishma Ashtami

अर्थात भीष्म पितामह की याद में आज के दिन व्रत, दान और तर्पण करने का अत्यधिक महत्व है। सभी सनातन धर्मीयों को भीष्म पितामह के निमित्त कुश, तिल और जल का तर्पण करना चाहिए। जिनके माता-पिता जीवित हों उन्हें भी और जिनके न हों उन्हें भी। ऐसा करने से गुणवान और प्रतिभावान संतान की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Bhishma Ashtami
Why is Bhishma Ashtami celebrated: महाभारत में कहा गया है, जो व्यक्ति माघ शुक्ल अष्टमी के दिन भीष्म पितामह के निमित्त तर्पण, जलदान आदि करेंगे उनके वर्ष भर के पाप नष्ट हो जाएंगे।

शुक्लाष्टम्यां तु माघस्य दद्याद् भीष्माय यो जलम्। संवत्सरकृतं पापं तत्क्षणादेव नश्यति।।

तर्पण और जलदान करते समय इस मंत्र का जाप करें- वसूनामवताराय शन्तरोरात्मजाय च। अर्घ्यं ददामि भीष्माय आबालब्रह्मचारिणे।।

PunjabKesari Bhishma Ashtami


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News