Bhaum Pradosh vrat upay : गरीबी और आर्थिक तंगी से चाहते हैं छुटकारा तो भौम प्रदोष पर करें ये 5 खास उपाय

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 06:52 PM (IST)

Bhaum Pradosh vrat upay : सनातान धर्म में त्रयोदशी तिथि को पड़ने वाला प्रदोष व्रत देवों के देव माहदेव की कृपा प्राप्त करने और उनकी पूजा के लिए बहुत खास और शुभ माना जाता है। जब भी प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तो  उसे भौम प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से और विधि-विधान के साथ शिव जी की पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन शिव जी को प्रसन्न  करने के लिए कुछ खास उपाय करने से आर्थिक तंगी और संपत्ति से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से शिव जी जल्द प्रसन्न  होकर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं। 

Bhaum Pradosh vrat upay

तांबे के लोटे से शिवलिंग पर मसूर दाल और जल अर्पित करें
भौम प्रदोष के दिन शाम के समय शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इसके साथ ही थोड़ी सी भीगी हुई लाल मसूर की दाल और लाल फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष शांत होता हैऔर पुराने कर्ज से मुक्ति मिलती है। 

हनुमान जी को बूंदी का भोग और चमेली का तेल चढ़ाएं
भौम प्रदोष के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर उन्हें चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं और बूंदी का भोग लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में आ रही सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं।

Bhaum Pradosh vrat upay

'ऋणमुक्तेश्वर महादेव' का ध्यान और मंत्र जाप
प्रदोष काल में शिवलिंग के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और "ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नमः" या "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक बदहाली और दरिद्रता से राहत मिलती है। 

लाल वस्त्र और गुड़-चना का दान करें
भौम प्रदोष के दिन शिव जी की पूजा संपन्न होने के बाद जरूरतमंद लोगों को कपड़ा, चना, गुड़ या तांबे का बर्तन दान करें। साथ ही गाय को रोटी खिलाएं। इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, दरिद्रता का नाश होता है।

Bhaum Pradosh vrat upay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News