Bhaum Pradosh Vrat: भौम प्रदोष के दिन करें इन चीजों का दान, शिव जी की कृपा से बनेंगे सारे काम

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 04:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhaum Pradosh Vrat 2024 June: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन शिव-पार्वती की पूरे विधि-विधान से आराधना करने से भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है और आर्थिक परेशानियों का निवारण होता है। इस साल भौम प्रदोष व्रत 4 जून को रखा जाएगा। मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। इस दिन शिव जी की पूजा करने के साथ कुछ चीजों का दान करने से बहुत लाभ होता है। तो आइए जानते हैं कि भौम प्रदोष के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat
Donate coconut on the day of Bhauma Pradosh fast भौम प्रदोष व्रत के दिन करें नारियल का दान
नारियल को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि भौम प्रदोष के दिन नारियल का दान करने से शिव की कृपा बनी रहती है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि और शांति बनी रहती है।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat
Donate red items on the day of Bhauma Pradosh Vrat भौम प्रदोष व्रत के दिन करें लाल वस्तुओं का दान
भौम प्रदोष के दिन लाल रंग की चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन जैसे- लाल रंग के वस्त्र, लाल फूल, लाल पुष्प आदि चीजों का दान जरूर करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही हनुमान जी की कृपा भी बनी रहती है।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat
Donate jaggery on the day of Bhauma Pradosh fast भौम प्रदोष व्रत के दिन करें गुड़ का दान
इस दिन गुड़ का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। गुड़ का दान करने से कुंडली में मंगल ग्रह से संबंधित समस्याएं दूर होने लगती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आता है।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat
Donate black sesame seeds on the day of Bhauma Pradosh fast भौम प्रदोष व्रत के दिन करें काले तिल का दान
भौम प्रदोष के दिन काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि काले तिल का दान करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार बना रहता है।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News