Bhanu Saptami 2026 Lucky Rashiyaan : भानु सप्तमी पर चमकेगा भाग्य का सितारा, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 01:37 PM (IST)
Bhanu Saptami 2026 Lucky Rashiyaan : हिंदू धर्म में भानु सप्तमी का बहुत खास महत्व है। जब रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बनता है, तो उसे भानु सप्तमी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से सूर्य देव की पूजा करने और उपवास रखने से जीवन की हर परेशानी दूर होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इस बार भानु सप्तमी कई शुभ और दुर्लभ ग्रहों की स्थिति के साथ आ रहा है। इस बार सूर्य की विशेष कृपा कुछ राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। तो आइए जानते हैं इस बार की भानु सप्तमी किन-किन राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए भानु सप्तमी खास रहने वाली है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस कर सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि
भानु सप्तमी का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानर मुलाकात हो सकती है। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भानु सप्तमी का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में सहर से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के सिंगल लोग किसी नए रिश्ते में बंध सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
