Bhadrapada Month 2025: आज से शुरू हो रहा भाद्रपद का महीना, इन चमत्कारी उपायों से टेंशन होगी छूमंतर

punjabkesari.in Sunday, Aug 10, 2025 - 11:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhadrapada Month 2025:  हिंदू पंचांग के अनुसार  भाद्रपद मास बहुत ही पवित्र और शक्तिशाली महीनों में से एक होता है। यह मास सावन के तुरंत बाद आता है और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, ऋषि पंचमी, गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी जैसे कई बड़े त्योहार आते हैं। ऐसा माना जाता है कि भाद्रपद मास में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो व्यक्ति के जीवन से तनाव, आर्थिक परेशानी, पारिवारिक कलह और मानसिक अस्थिरता जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह महीने सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, लेकिन इसके लिए सही कर्म और उपायों को अपनाना आवश्यक है। तो आइए जानते हैं, इस पवित्र भाद्रपद मास में कौन से  चमत्कारी उपाय करने चाहिए, जो आपके जीवन में *शांति, सुख, समृद्धि और समाधान ला सकते हैं।

PunjabKesari Bhadrapada Month 2025

श्रीकृष्ण को तुलसी दल अर्पित करें

भाद्रपद में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव  आता है इसलिए इस पूरे महीने उन्हें प्रसन्न करने का उत्तम समय होता है। रोजाना सुबह श्रीकृष्ण को तुलसी दल के साथ मिश्री या माखन का भोग लगाएं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जप करें। इससे मानसिक शांति मिलती है, तनाव कम होता है और प्रेम व पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है।

भाद्रपद के सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
इस मास में भगवान शिव की भी पूजा विशेष फलदायी होती है। हर सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध, गंगाजल और शहद मिलाकर अर्पित करें। बेलपत्र और सफेद फूल चढ़ाएं। इस उपाय से मानसिक बेचैनी, पारिवारिक अशांति और नौकरी में अड़चनें दूर होती हैं।

भाद्रपद महीने में अगर आप रोज़ाना श्रीकृष्ण के मंदिर जाकर दर्शन करते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं और पूजा पूरी करने के बाद जो फल अर्पित करें, उनमें से कुछ फल अपने पास रखें या जेब में रख लें। इस छोटे से लेकिन प्रभावशाली उपाय को पूरे भाद्रपद मास में नियमित रूप से करें। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है, दुर्भाग्य हटता है । इसके साथ ही, जीवन के हर मोड़ पर भाग्य आपका साथ देने लगता है।

PunjabKesari Bhadrapada Month 2025

गाय को हरी घास या गुड़ खिलाएं
भाद्रपद मास में गौसेवा अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। किसी भी दिन विशेष रूप से बुधवार या शुक्रवार को गाय को हरा चारा, गुड़ या रोटी खिलाएं।
कर्ज़ और धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

सुबह-शाम दीपक जरूर जलाएं

इस मास में घर के वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बनाए रखने के लिए दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। सुबह तुलसी के पास और शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। घी का दीपक और रुई की बत्ती का उपयोग करें। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, तनाव कम होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

PunjabKesari Bhadrapada Month 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News