योग और ध्यान से पाएं शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शांति का संपूर्ण अनुभव

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 11:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Benefits of Yoga: यद्यपि योग का उद्देश्य आत्मसाक्षात्कार है, इस आत्मज्ञान के रास्ते पर विभिन्न प्रति-फल हैं | योग अनुभव का विषय है, न की बुद्धि का । यह जीवन के सभी पहलुओं पर कार्य करता है - शारीरिक, वित्तीय, भावनात्मक, मानसिक और आध्यात्मिक | जब यह सभी पहलू संतुलन की स्थिति में होते हैं तभी व्यक्ति मुक्ति और सामंजस्य का अनुभव कर सकता है |

योग यात्रा के तीन चरण हैं | प्रारंभिक स्तर पर साधक भौतिक दुनिया के प्रति आकर्षित होता है एवं स्थूल अनुभवों का आनंद लेना चाहता है, यह सोचते हुए कि वह ही जीवन है | योग कहता है क्यों नहीं ,आगे बढ़ो, जीवन रूपी समुद्र में तैरो, परंतु डूबो मत | इस स्तर पर शारीरिक और आध्यात्मिक शुद्धिकरण करने के लिए सनातन क्रिया में निर्धारित सरल प्राणायाम एवं क्रियाओं को करना आवश्यक है | इसका प्रतिफल है - एक हलका शरीर ,एक स्पष्ट और सक्रिय बुद्धि , शारीरिक और मानसिक शक्ति एवं संतुलित भावनाएं |

मध्यवर्ती चरण की क्रियाओं के अभ्यास से अंगों एवं हड्डियों में लचक आती है, जिसके परिणाम स्वरूप आपका शरीर लंबे समय तक ध्यान में बैठने के लिए तैयार होता है | फिर आपका मस्तिष्क विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए तैयार किया जाता है | इस समय तक साधक की कुछ आसनों पर सिद्धि हो जाती है, जैसे मणिपूरक को सशक्त करने हेतु भुजंगासन, विषुद्धि की जाग्रति के लिए सर्वांग आसन तथा आज्ञा चक्र के लिए शीर्षासन अज्ञचक्र | अब आपकी पाचन व निकासन क्रिया उच्च हो जाती है और आपकी आंखें त्राटक के अभ्यास से ज्योतिर्मय हो जाती हैं | आपकी सभी इंद्रियां  पूर्णता से आपके नियंत्रण में होती है |

उन्नत स्तर पर, साधक कुंडलिनी जागृति के लिए तत्पर होता है। कुंडलिनी  सृजन की शक्ति है और मूलाधार चक्र पर अर्ध सुप्त अवस्था में स्थित है। साधक की सिद्धासन, अश्विनी वज्रोली मुद्रा और महाबंध पर दक्षता होने पर गुरू शक्ति पात देते हैं| विकास के विभिन्न स्तरों के अनुकूल मंत्र दिए जाते हैं | सृष्टि को नियंत्रित करने वाली शक्तियों से आप का साक्षात्कार होता है और उन शक्तियों से एकाकीकरण की विधि सिखाई जाती है! यह निर्मल आनंद का स्तर है।

अश्विनी गुरुजी ध्यान आश्रम  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News