घर में बड़े पत्ते वाले पौधे रखने से होता है फायदा या नुकसान? जानें यहां

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 02:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जिस तरह भारत में वास्तु शास्त्र प्रचलित है, ठीक उसी तरह चीन में फेंगशुई नामक वास्तु शास्त्र प्रचलन में है। बताया जाता है जिस तरह भारतीय वास्तु शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी वस्तुओं के प्रभाव के बारे में बताया है, उसी प्रकार फेंगशुई में भी ऐसी कई वस्तुओं का वर्णन है जिनका उपयोग करने से लाभ होता है। साथ ही साथ जीवन में पैदा वास्तु दोषों को हमेशा हमेशा के लिए नाश होता है। वास्तु विशेषज्ञ बताता हैं कि फेंगशुई में भवन निर्माण से लेकर इसमें रखी जाने वाली अनेकों पवित्र वस्तुओं से जुड़ी जानकारी दी गई है। पंचतत्वों पर आधारित इस शास्त्र में घर में रखे जाने वाले पेड़ पौधों से जुड़ी भी काफी जानकारी दी गई है। तो चलिए जानते हैं फेंगशुई में बताए चौड़े पत्तों वाले पौधों को घर में रखने के फायदे। 

आज कल लोग अपने घर को सुंदर व आकर्षित बनाने के लिए वहां कई तरह के पौधे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पौधों को लगाने से पहले इस बात को जरूर जान लेना चाहिए कि किस पौधों से कैसा फायदा व नुकसान होता है। इसी संदर्भ से जुड़ी जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं। अक्सर देखा जाता है लोग अपने घर में किचौड़े पत्ते वाले पौधे घर में लगाने के इच्छुक होते हैं लेकिन अधिकतर लोग इस अजमंजस में होते हैं कि क्या इन्हें घर में लगाना शुभ होता है या अशुभ तो बता दें कि इसे 
घर में लगाया जा सकता है। इससे लगाने से अनेक प्रकार के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये फायदे। 

फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चौड़े पत्ते वाले पौधों को लगाने से घर में खुशियां आती हैं, तथा इसके शुभ प्रभाव से घर का हर कोना उत्साह व सकारात्मकता से भरपूर रहता है। 

बड़े पत्ते वाले पौधों को घर में रखने से वहां की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे नाकारात्मक ध्वनि और विकिरणों को भी प्रभावशाली ढंग से अवशोषित कर लेते हैं।

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, अतः इस स्थान पर चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।

कहा जाता है घर में बड़े पत्तों वाले पौधों को रखने से वहां के सदस्यों की तरक्की की संभावना बढ़ती है।

इसके अतिरिक्त इन पौधों के घर में होने से वहां के लोगों का मन और मस्तिष्‍क शांत रहता और तथा जीवन में गुडलक ही गुडलक आता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News