Basant Panchami: आज राशि अनुसार करें ये उपाय, सफलता चूमेगी आपके कदम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Basant Panchami: आज बहुत से शुभ योगों के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। चारों तरफ इस पर्व की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में आज के दिन कुछ जातक मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बहुत से उपाय करते हैं। अगर यही उपाय राशि अनुसार कर लिए जाए तो इसका फल ज्यादा जल्दी प्राप्त होता है और साथ में मनचाही सफलता आपको प्राप्त होगी। तो आज इस आर्टिकल में जानेंगे राशि अनुसार उपायों के बारे में। जिन्हें आज के दिन करने से हर सफलता आपके कदम चूमेगी। 

PunjabKesari Basant Panchami

मेष राशि के जातक शुभता की प्राप्ति के लिए सरस्वती कवच का पाठ करें। ऐसे करने से एक तो पढ़ाई करने में मन लगा रहेगा और निर्णय लेने की शमता में क्षमता भी बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि के जातक आज के दिन मां शारदा को पीले रंग और फूल अर्पित करें और खुद सफ़ेद चन्दन का टीका लगाएं। 

मिथुन राशि के जातक आज के दिन ज्ञान की देवी को पेन अर्पित करें और कोई भी काम शुरू करने से पहले इसी पेन का इस्तेमाल करें। हर काम बिना किसी विघ्न के पूरा हो जाएगा। 

कर्क राशि के जातक जल्द से जल्द मां को प्रसन्न करना चाहते हैं तो खीर का भोग लगाएं। 

सिंह राशि के जातक आज के दिन 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। 

PunjabKesari Basant Panchami

शिक्षा से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए कन्या राशि के जातकों को जरूरतमंदों को पेन और किताबें दान करनी चाहिए। 

तुला राशि के जातक आज के दिन ब्राह्मणों को पीले वस्त्र दान करने चाहिए। ऐसा करने से मां आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगी। 

वृश्चिक राशि के जातक अगर अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं तो आज के दिन पेन और पेंसिल अर्पित करें। 

धनु राशि के जातकों को आज के दिन मां को पीले रंग के फूल और मिठाई अर्पित करनी चाहिए। 

PunjabKesari Basant Panchami

मकर राशि के जातक गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज और धन का दान करें। 

कुम्भ राशि के जातकों को आज के दिन पढ़ाई-लिखाई की चीजें दान करनी चाहिए। 

जीवन में चल रही बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए मीन राशि के जातक पीले रंग की चीजें दान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News