क्या आपको भी आ रहा है बिहारी जी का बुलावा ? इन संकेतों से मिलता है वृंदावन जाने का संदेश

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 12:05 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vrindavan : वृंदावन, जहां की रज को माथे से लगाने मात्र से जीवन धन्य हो जाता है, वहां जाना केवल एक यात्रा नहीं बल्कि एक ईश्वरीय बुलावा माना जाता है। भक्त कहते हैं कि जब तक ठाकुर बांके बिहारी जी की मरजी न हो, कोई चाहकर भी उनकी चौखट तक नहीं पहुंच सकता। अक्सर भक्त पूछते हैं कि हमें कैसे पता चलेगा कि प्रभु हमें याद कर रहे हैं ?

 अचानक से वृंदावन और राधे-राधे सुनाई देना
क्या आपके साथ ऐसा हो रहा है कि आप टीवी चलाएं तो वृंदावन की चर्चा हो, सोशल मीडिया स्क्रॉल करें तो बांके बिहारी जी की फोटो सामने आ जाए, या राह चलते किसी की गाड़ी के पीछे 'राधे-राधे' लिखा दिख जाए ? यदि हर दिशा से आपके कानों में वृंदावन का नाम गूंजने लगे, तो समझ लीजिए कि यह संयोग नहीं, बल्कि सांवरे का संकेत है।

Banke Bihari Ji bulawa

 सपनो में मंदिर या ठाकुर जी के दर्शन
स्वप्न शास्त्र और भक्ति मार्ग में सपनों का बड़ा महत्व है। यदि आपको सपने में बार-बार बांके बिहारी मंदिर की गलियां, यमुना जी का किनारा, मोर के पंख या स्वयं ठाकुर जी की मंद-मंद मुस्कान वाली छवि दिखाई दे रही है, तो यह स्पष्ट संदेश है कि प्रभु आपको अपनी शरण में बुलाना चाहते हैं।

बिना कारण वृंदावन जाने की तीव्र इच्छा
कई बार हम अपने काम में व्यस्त होते हैं लेकिन अचानक मन में एक बेचैनी सी होने लगती है। मन करता है कि सब कुछ छोड़-छाड़ कर बस कुछ दिन के लिए वृंदावन की कुंज गलियों में खो जाएं। जब आपका हृदय संसार के सुखों से उचटने लगे और मन केवल बिहारी जी के दर्शन के लिए तड़पने लगे, तो जान लें कि बुलावा आ चुका है।

 दूसरों की वृंदावन यात्रा की चर्चा
अचानक आपके दोस्त या रिश्तेदार अपनी वृंदावन यात्रा के किस्से सुनाने लगें, या आपको वहां का प्रसाद मिल जाए, तो यह प्रभु की याद दिलाने का एक तरीका है। यह संकेत है कि अब आपकी बारी है।

Banke Bihari Ji bulawa

यदि बुलावा आ गया है, तो यात्रा को सार्थक कैसे बनाएं ?

वृंदावन जाने का अर्थ केवल मंदिर जाना नहीं है, बल्कि उस भक्ति रस को महसूस करना है। जब आप वहां जाएं, तो इन बातों का ध्यान रखें:

कुंज गलियों का आनंद
वृंदावन की असली आत्मा उसकी गलियों में बसती है। ई-रिक्शा छोड़कर यदि संभव हो तो पैदल चलें। वहां की दीवारों और हवाओं में जो 'राधे-राधे' की गूंज है, वह आपके मानसिक तनाव को क्षण भर में दूर कर देगी।

निधिवन और सेवा कुंज
बांके बिहारी मंदिर के साथ-साथ निधिवन के दर्शन अवश्य करें। माना जाता है कि आज भी यहाँ प्रभु रास रचाते हैं। यहाँ की अनुभूति आपके भीतर एक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगी।

दान और सेवा
ठाकुर जी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका उनके प्रियजनों की सेवा है। वृंदावन में बंदरों को फल खिलाना, संतों की सेवा करना या ब्रजवासियों के प्रति आदर भाव रखना ही सच्ची पूजा है।

Banke Bihari Ji bulawa
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News