Balcony vastu remedies: बालकनी में न रखें ये सामान, वरना घर का वास्तु हो जाएगा खराब

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 09:29 AM (IST)

Balcony vastu remedies: वास्तु शास्त्र में बालकनी को घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना गया है। यहीं से सूर्य प्रकाश, वायु और ब्रह्मांडीय ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। मत्स्य पुराण, गरुड़ पुराण और वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि बालकनी में गलत वस्तुएं रख दी जाएं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा, धन हानि, मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह बढ़ सकती है।

वास्तु शास्त्र केवल निर्माण का नियम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित करने का विज्ञान है। यदि बालकनी को स्वच्छ, हल्का और सकारात्मक रखा जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि निश्चित रूप से आती है। आइए जानते हैं कौन-सी चीजें बालकनी में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

PunjabKesari Balcony vastu remedies

टूटा-फूटा या कबाड़ सामान
बालकनी में पुराने फर्नीचर, टूटी कुर्सियां, खराब गमले या बेकार सामान रखना दरिद्र योग को जन्म देता है। इससे लक्ष्मी का वास नहीं होता और आर्थिक संकट बढ़ता है।

PunjabKesari Balcony vastu remedies

कूड़ेदान या गंदगी
बालकनी में कचरा रखना सबसे बड़ा वास्तु दोष माना गया है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा और बीमारियों को आकर्षित करता है। गरुड़ पुराण में गंदगी को दुर्भाग्य का कारण बताया गया है।

PunjabKesari Balcony vastu remedies

लोहे के भारी औज़ार या हथियार
बालकनी में हथौड़ा, रॉड, एक्सरसाइज़ इक्विपमेंट या लोहे का भारी सामान रखने से झगड़े, क्रोध और मानसिक अशांति बढ़ती है।

PunjabKesari Balcony vastu remedies

कांटेदार या सूखे पौधे
कैक्टस, सूखे पौधे या मुरझाए फूल वास्तु में अशुभ माने गए हैं। ये रिश्तों में तनाव और नकारात्मक विचार बढ़ाते हैं। बालकनी में हमेशा हरे और जीवित पौधे ही रखें।

PunjabKesari Balcony vastu remedies

गीले कपड़े या कपड़ों का ढेर
बालकनी में लंबे समय तक गीले कपड़े टांगे रखना चंद्र दोष और मानसिक तनाव को बढ़ाता है। यह घर की सकारात्मक तरंगों को रोकता है।

PunjabKesari Balcony vastu remedies

बंद और अंधेरी बालकनी
अगर बालकनी हमेशा बंद या अंधेरी रहती है तो सूर्य ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है, जिससे अवसाद और आलस्य बढ़ता है। प्रतिदिन कुछ समय बालकनी खुली रखें।

PunjabKesari Balcony vastu remedies

बालकनी में क्या रखें (शुभ वस्तुएं)
तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा, हल्का और साफ फर्नीचर, विंड चाइम, मिट्टी या पीतल का दीपक (शाम को)

PunjabKesari Balcony vastu remedies

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News