बकरीद पर दिल्ली हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में 60 कंपनियां तैनात

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 09:03 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों की करीब 60 कंपनियां तैनात की गई हैं। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समुदाय से अपील की है कि वे गाय या किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न दें।  

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अजित कुमार सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय बैठक में इमामों, अमन समिति के सदस्यों, नागरिक भाईचारा समितियों और नगर निगम अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यूपी में सड़कों पर नमाज पढ़ने और सार्वजनिक स्थानों पर बलि पर रोक लगाई गई है। बिहार में भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News