भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को पहनाए 208 किलो के स्वर्णाभूषण

punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2023 - 08:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पुरी (ओडिशा) (प.स.): भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा को रथ पर ‘सुना बेस’ (स्वर्ण वेश) में देखने के लिए गुरुवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। बहुदा यात्रा (रथ की वापसी) के एक दिन बाद ‘सुना बेस’ (भगवान को स्वर्ण वेश धारण कराया जाता है) मनाया जाता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

हिन्दू पंचांग के अनुसार भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन का ‘सुना बेस’ आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि (आषाढ़ी एकादशी) को रथ पर धारण कराया जाता है। रथ यात्रा के दौरान हर साल भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों की श्री गुंडिचा मंदिर से वापसी के अगले दिन उन्हें स्वर्ण वेश धारण कराया जाता है। इस मंदिर को भगवान का जन्मस्थान माना जाता है। 

आज भगवान और उनके भाई-बहन के रथ 12वीं सदी में बने मंदिर के सिंहद्वार के सामने खड़े थे। जगन्नाथ संस्कृति पर शोध करने वाले भास्कर मिश्रा ने बताया कि तीनों प्रतिमाओं को करीब 208 किलो वजन के स्वर्णाभूषण धारण करवाए गए।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News