Badrinath Dham: राष्ट्रपति मुर्मू ने किए बद्रीनाथ धाम के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

गोपेश्वर (प.स.): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने मंदिर में भगवान बद्री विशाल की करीब 25 मिनट तक पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले मुर्मू भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ में सेना के हेलीपैड पर पहुंचीं जहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी अगवानी की। 

यहां से राष्ट्रपति काफिले के साथ सीधे मंदिर पहुंचीं और मंदिर में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा की। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी विधिवत पूजा सम्पन्न करवाई। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख राष्ट्रपति अभिभूत दिखीं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News