बछ बारस पर गौ माता को करें ये चीजें अर्पित, पूरी होगी मन की हर इच्छा

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 02:47 PM (IST)

Bach Baras 2026 Puja : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को बछ बारस का पर्व बहुत ही श्रद्धा के साथ मानाया जाता है। इस साल बछ बारस का पर्व 7 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मानाया जाएगा। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना के लिए सच्चे मन से यह व्रत रखती हैं। माना जाता है कि बछ बारस के दिन गौ माता को कुछ खास चीजें अर्पित करने से मन  की हर मनोकामना पूरी होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि बछ बारस के दिन गाय को कौन सी चीजों का दान करना चाहिए। 

Bach Baras 2026 Puja

चना और मूंग
बछ बारस के दिन गाय और उसके बछड़े को अंकुरित चना, मोठ या मूंग खिलाने का विशेष महत्व है। पूजा के दौरान इन्हें अर्पित करने से संतान के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।

भीगा हुआ बाजरा और गुड़
गौ माता को भीगा हुआ बाजरा और गुड़ मिलाकर खिलाना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से गुड़ और अनाज अर्पित करने से घर में खुशहाली आती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

Bach Baras 2026 Puja

ताजा हरा चारा
इस दिन गाय और बछड़े को हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए। माना जाता है कि गौ माता को हरा चारा अर्पित करने से भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और कुंडली के कई ग्रह दोष शांत होते हैं।

रोटी और मक्खन
यदि संभव हो तो गाय को घी या मक्खन लगी रोटी भी अर्पित की जा सकती है। यह अर्पण संतान के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिलाता है।

Bach Baras 2026 Puja

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News