Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर नव संवत्सर समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (इंट.): अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में 19 मार्च को नव संवत्सर समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 4 घंटे तक धार्मिक आयोजन और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 
इस दौरान वह राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र और श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना भी करेंगी। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर के 8 एकड़ परिधि वाले परकोटे को सेफ जोन बनाया जाएगा। समारोह के लिए उत्तरी दिशा के मैदान को मुख्य कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के गर्भगृह के सामने होने के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर रोकना पड़ सकता है।
इस बार समारोह में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 5 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोग और प्राण-प्रतिष्ठा एवं ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए लोग भी शामिल होंगे। 

51 वैदिक आचार्य अनुष्ठानों का करेंगे संचालन
9 मार्च को होने वाले समारोह में दक्षिण भारत, काशी और अयोध्या के 51 वैदिक आचार्य अनुष्ठानों का संचालन करेंगे, जिनका नेतृत्व काशी के आचार्य पद्मभूषण पंडित गणेश्वर शास्त्री करेंगे। इसके अतिरिक्त राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाली एजैंसियों के प्रमुख और उनके साथ काम करने वाले इंजीनियर और अधिकारियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। लार्सन एंड टुब्रो, एल.एन.टी. और टाटा जैसी प्रमुख कंपनियों से संबंधित प्रतिनिधियों की सूची तैयार की गई है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News