Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर में सेवा व्यवस्था मजबूत ! हर शिफ्ट में रहेंगे दो पुजारी, नए आचार्यों की नियुक्ति तय

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 09:13 AM (IST)

Ayodhya Ram Mandir : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की सेवा को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए नई नियमावली तैयार की है। भक्तों की बढ़ती संख्या और परिसर में बन रहे नए उप-मंदिरों को देखते हुए अब करीब 50 से 72 नए पुजारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

मंदिर में दर्शन व्यवस्था को तीन शिफ्टों में बांटा गया है। अब प्रत्येक शिफ्ट और प्रत्येक मंदिर में कम से कम दो पुजारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इससे न केवल पूजा-पाठ सुचारु रूप से चलेगा, बल्कि भक्तों को मार्गदर्शन देने में भी आसानी होगी।राम मंदिर परिसर में स्थित मुख्य मंदिर के अलावा सात अन्य उप-मंदिरों में नियमित पूजा शुरू करने के लिए प्रशिक्षित वैदिक आचार्यों की भर्ती की जा रही है।

चयनित होने वाले सभी पुजारी रामानंदी संप्रदाय की विशिष्ट शिक्षा-दीक्षा और वैदिक रीति-रिवाजों में पारंगत होंगे। इन्हें नियुक्ति से पहले विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ट्रस्ट का मानना है कि पुजारियों की संख्या बढ़ने से गर्भगृह और परकोटे के मंदिरों में भीड़ का प्रबंधन बेहतर होगा और आरती व भोग की प्रक्रिया में कोई विलंब नहीं होगा।

क्यों पड़ी अतिरिक्त पुजारियों की जरूरत ?
वर्तमान में मंदिर में लगभग 20 पुजारी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन राम मंदिर परिसर का विस्तार होने और श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंचने के कारण मौजूदा संख्या पर्याप्त नहीं थी। नए उप-मंदिरों के खुलने के बाद कुल 72 पुजारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि 24 घंटे की सेवा और रोटेशन व्यवस्था बनी रहे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News