August Tarot Monthly Rashifal: अगस्त का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky
punjabkesari.in Thursday, Jul 24, 2025 - 07:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (ARIES)
टैरो कार्ड: The Chariot
इस महीने आत्मविश्वास और फोकस के साथ आगे बढ़ेंगे। अगस्त में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, नौकरी बदलना या नया प्रोजेक्ट शुरू करना। इनकम के मामले में खुशकिस्मत रहने वाले हैं। रिश्ते में स्पष्टता आएगी। साथी का सहयोग और सानिध्य हर कदम पर आपको सफलता दिलाने में सहायक होगा। लक्ष्य पर केंद्रित रहें, अवसर आपके पक्ष में होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कामों को गती मिलेगी।
टिप: एक लक्ष्य पर टिके रहें।
वृषभ (TAURUS)
टैरो कार्ड: The Empress
यह महीना प्रचुरता और आराम का है। धन और परिवार के मामलों में सकारात्मकता रहेगी। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी, शादी के योग बन सकते हैं। कोई पुराना प्रयास अब फल देगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर होगी। शत्रु बढ़ सकते हैं सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से थोड़ी-बहुत खटपट हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर वाद-विवाद हल होगा।
टिप: अपने शरीर और मन का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI)
टैरो कार्ड: The Moon
भ्रम और असमंजस की स्थिति बन सकती है। अच्छे से विचार कर कोई भी फैसला लें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। कोई भी बात बहुत ही तोल मोलकर बोलें। बॉस से आपकी अच्छी पटेगी। बिजनेस में सकारात्मक बदलाव होंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
टिप: अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें।
कर्क (CANCER)
टैरो कार्ड: Ten of Cups
इस माह आपने जो प्रयास किए हैं, उनका फल मिलने का समय आ गया है। पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन बना रहेगा। रिश्तों में स्थिरता आएगी। टीमवर्क से फायदा मिलेगा। कुछ लोगों को आपकी तरक्की रास नहीं आएगी, आस्तीन के सांपों से बचकर रहें। निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाज़ी न करें।
टिप: परिवार को प्राथमिकता दें।
सिंह (LEO)
टैरो कार्ड: The Magician
आप जो चाहें वो बना सकते हैं, सिर्फ नीयत और तैयारी की ज़रूरत है। सतर्क रहें, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। जीवन में जो समस्याएं चल रही थी, उन पर विराम लगने का समय आ गया है। किसी भी महफिल में आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। नई शुरुआत या प्रमोशन संभव है। कोर्ट-कचहरी में रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान के जीवन में खुशहाली आएगी।
टिप: अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें।
कन्या (VIRGO)
टैरो कार्ड: Four of Swords
यह महीना आराम, रिफ्लेक्शन और आंतरिक विश्राम का है। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। भावनात्मक असंतुलन संभव है, संवाद ज़रूरी हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की खुशियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। कोई स्वास्थ्य संबंधी संकेत भी हो सकता है। काम से थोड़ा ब्रेक लें और पुनः ऊर्जा प्राप्त करें।
टिप: मेडिटेशन और रेस्ट ज़रूरी है।
तुला (LIBRA)
टैरो कार्ड: Justice
यह महीना संतुलन और निर्णय का है। जो सही है वही करें, चाहे मुश्किल क्यों न हो। पुराने मतभेदों का समाधान होगा। कानूनी या अनुबंध संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। धन को लेकर रुके हुए काम पूरे होंगे। साथी से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। प्रेम जीवन में कोई बड़ा बदलाव होगा। सामाजिक कामों में आपकी छवि निखरेगी।
टिप: निष्पक्ष दृष्टिकोण रखें।
वृश्चिक (SCORPIO)
टैरो कार्ड: Death
आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन आने वाला है, कुछ खत्म होकर नया आरंभ होगा। डरें नहीं, यह परिवर्तन शुभ होगा। पुराने रिश्तों को छोड़ने का समय हो सकता है। नौकरी या कारोबार में बदलाव संभव है। तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए खुशियां आपका इंतजार कर रही हैं। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
टिप: पुराने को जाने दें, नया स्वागत करेगा।
धनु (SAGITTARIUS)
टैरो कार्ड: The Star
आशा, नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर महीना है। आपकी प्रार्थनाएं सुनी जा रही हैं। प्रेम में नया उजाला या नया रिश्ता बन सकता है। लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, भरोसा रखें। वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधान रहना होगा। अपने काम से परचम लहराएंगे, बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। समाज में रुतबा बढ़ेगा।
टिप: उम्मीद न छोड़ें।
मकर (CAPRICORN)
टैरो कार्ड: King of Pentacles
धन के मामले में यह महीना अच्छा रहने वाला है। आय का सोर्स बनेंगे। व्यावसायिक सफलता और वित्तीय स्थिरता का समय है। पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा। व्यापार में लाभ, निवेश में सफलता। संतान की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें। पारिवारिक मामला खत्म होगा, टेंशन फ्री जीवन का आरंभ होगा। किसी से भी कोई भी वादा सोच-समझ कर करें।
टिप: व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें।
कुंभ (AQUARIUS)
टैरो कार्ड: Two of Pentacles
बैलेंस बनाना जरूरी होगा, काम और निजी जीवन दोनों में। तभी सुख का सांस ले पाएंगे अन्यथा अनचाही परेशानियां अपना सिर उठाती रहेंगी। व्यस्तता के चलते परिवार से दूरी महसूस हो सकती है। मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, बैंलेंसड डाइट लें।
टिप: प्राथमिकताएं तय करें।
मीन (PISCES)
टैरो कार्ड: The High Priestess
यह महीना आत्मनिरीक्षण और रहस्य को समझने का है। अंदर की आवाज़ सुनें। गहराई से जुड़ने की संभावना है। बैकग्राउंड में रहकर काम करना फायदेमंद होगा। बेवजह कामों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किस्मत चमकने वाली है और कमाई बढ़ने वाली है। साथी किसी छोटी सी बात को लेकर नाराज हो सकता है। बासी भोजन करने से बचें।
टिप: किसी पर जल्दी भरोसा न करें।