August 2023 Aquarius Horoscope: जानें, कुंभ राशि के लिए अगस्त महीने का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2023 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aquarius August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कुम्भ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ? शनि चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं और कुम्भ राशि के जातक शनि की दूसरी ढैया से गुजर रहे हैं। कुम्भ राशि शनि की मूलत्रिकोण राशि है इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं होगा। गुरु और राहु तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। बुध, मंगल और शुक्र सप्तम ग्रह में गोचर कर रहे हैं। इनमें से बुध और शुक्र का गोचर शुभ नहीं है। चंद्रमा का ग्यारहवें में गोचर शुभ है।

7 अगस्त को शुक्र अष्टम भाव में आ जाएंगे और ये शुभ गोचर है। अगला परिवर्तन 17 अगस्त को होगा, सूर्य सिंह राशि में आ जाएंगे। सूर्य पहले 17 दिन शुभ फल करेंगे, उसके बाद शुभ फल नहीं करेंगे। अगला गोचर 18 अगस्त को होगा। मंगल अष्टम भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए ये गोचर बढ़िया नहीं है।

Status of Karma Sthana in the month of  August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: करियर के कारक ग्रह सूर्य होते हैं। सूर्य पहले 17 दिन छठे भाव में शुभ गोचर में होंगे। सूर्य का प्रभाव बढ़िया रहेगा, कोई दिक्कत वाली बात नहीं आएगी। गुरु तीसरे भाव में बैठकर अपने आय भाव को देख रहे हैं। मनी फ्लो डिस्टर्ब नहीं होगा। शनि दशम भाव को देख रहे हैं हो सकता है काम थोड़ा धीमी गति से हो।

Relationship status in  August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ सकती है। कुम्भ राशि में पहले मंगल गोचर करेंगे। मंगल से शत्रुता का भाव रखते हैं। अगर पार्टनर के साथ मन-मुटाव चल रहा है तो उस स्थिति को थोड़ा अवॉयड करें। मंगल सीधा फैमली वाले भाव को देखेंगे। चार पाप ग्रह सप्तम को प्रभावित करेंगे। सिंगल के लिए समय थोड़ा सा बढ़िया है। यदि आपके पास कोई पार्टनर नहीं है तो हो सकता है आपको कोई मिल जाए।

Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के कारक ग्रह सूर्य हैं। सूर्य छठे भाव में शुभ गोचर में रहेंगे। 17 अगस्त के बाद समय थोड़ा खराब हो सकता है। मंगल के एक तरफ सूर्य है दूसरी तरफ केतु है। जिनको कोई पुरानी बीमारी है, उनको समस्या आने की संभावना है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें।

Status of education in the month of  August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से समय बढ़िया है। बुध के ऊपर गुरु की दृष्टि है। बुध एजुकेशन के कारक ग्रह हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News