Ashadha Gupt Navratri upay: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर जरूर करें यह उपाय, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashadha Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा के भक्तों के लिए बहुत खास होता है। साल में दो बार गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। एक माघ और एक आषाढ़ माह में। तंत्र-मंत्र की साधना में लीन रहने वाले लोगों के लिए गुप्त नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार 6 जुलाई यानी आज से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 15 जुलाई को होगा। इस दिन भक्त दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करते हैं। गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ खास उपाय करना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं, इस दौरान किए जाने उपायों के बारे में-

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri upay
Do these remedies on Ashadh Gupt Navratri आषाढ़ गुप्त नवरात्र पर करें ये उपाय
Dhan Labh Ke Upay धन लाभ के उपाय

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घर की तिजोरी में लाल कपड़े में अक्षत और कौड़ी बांधकर रख दें और रोजाना 9 दिनों तक इनकी पूजा करें। अंतिम दिन पर उस पोटली को घर के आंगन में गाढ़ दें। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन की प्राप्ति के योग बनने लगेंगे।

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri upay
Grah Dosh Ke Upay ग्रह दोष के उपाय
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन पीले कपड़े में इलायची, लाल मिर्च, दालचीनी, हल्दी, धनिया आदि बांधकर मां दुर्गा के समक्ष रख दें। इस उपाय को करने से कुंडली में स्थित ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है।

Success Ke Upay तरक्की के उपाय
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के चरणों में कमल का फूल अर्पित करें। साथ ही उनके मंत्रों और नामों का जाप करें। इस उपाय को करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही नौकरीपेशा और बिजनेस कर रहे लोगों को तरक्की मिलती है।

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News