आर्य समाज मंदिर मॉडल टाऊन के वेद प्रचार पखवाड़ा कार्यक्रम में गूंजा प्रभु का नाम

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 09:55 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
‘प्रभु सारी दुनिया में ऊंची तेरी शान है, कितना महान है तू कितना महान है’

जालंधर (वीना): आर्य समाज मंदिर मॉडल टाऊन में चल रहे वेद प्रचार पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए आचार्य विष्णूमित्र शास्त्री ने कहा कि जो लोग छल, कपट रहित होते हैं जिनके मन में समता का भाव होता है वही मोक्ष रूपी आनंद को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भक्त 3 प्रकार के होते हैं।

एक केवल पाठ करते हैं, दूसरे शब्दों के अर्थ को समझकर परमात्मा को याद करते हैं, तीसरे वे हैं जो सभी अर्थों को समझकर उसका चिन्तन करते हुए जीवन में आचरण भी करते हैं। अजय महाजन द्वारा संचालित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज के प्रधान अरविंद घई ने कहा कि समाज में बच्चों को अच्छे संस्कार मिलते हैं। उन्होंने सभी को घरों में भक्ति पूर्ण माहौल बनाने की प्रेरणा दी। रश्मि घई ने ‘प्रभु सारी दुनिया में ऊंची तेरी शान है, कितना महान है तूं कितना महान है’, भजन गाकर सभी को निहाल किया। हवन यज्ञ से शुरू हुए कार्यक्रम में डा. ऋषि आर्य, डा. विभा आर्य, डा. योशिता आर्य, डा. यजू आर्य और रोमिला आर्य ने मुख्य यजमान बनकर आहुतियां डालीं, पंडित बुधदेव और पंडित सत्यप्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया।

इस अवसर पर रमेश खुखरेजा, रजनीश मधोक, जगदीश अरोड़ा, रमेश चोपड़ा, एस.एन. बत्तरा, अशोक बत्तरा, ओम प्रकाश धुप्पर, वीना चोपड़ा, रेणू सोनी, गीता गुप्ता, प्रेम भाटिया, डा. अंजली महेन्द्रू, बाला मधोक, कमल वधावन, रमा नागपाल, नीरू कपूर, सुधा भारती, रामपाल गोस्वामी व केवल कृ ष्ण भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News