10 बातें जो आपकी unhappy लाईफ को करेंगी happy

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2015 - 10:33 AM (IST)

हमारे जीवन में अक्सर ऐसे मौके आते हैं जब हम बेहद निराश और उदास होते हैं। ऐसे मौके पर हमें खुद को अपने परिवेश की अच्छी चीजों की याद दिलानी पड़ती है। ऐसा करने से नकारात्मक चीजें अपने आप विलुप्त हो जाती हैं। जब भी उदासी और निराशा का बादल गहराए तो याद रखें ये 10 बातें-

1. वक्त सारे घाव भर देता है।

2. मौके हर जगह हैं।

3. दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है जो आपकी मदद कर सकते हैं और आपको प्रेरित कर सकते हैं।

4. अगर आपको अपने बारे में कुछ पसंद नहीं है तो उसे आप कभी भी बदल सकते हैं।

5. कुछ भी उतना बुरा नहीं है जितना कि दिखता है।

6. जीवन सुलझा होता है, इसे उलझाएं नहीं।

7. असफलताएं और गलतियां आशीर्वाद और वरदान हैं।

8. जाने दो, यारों वाला रवैया अपनाएं, आप हमेशा प्रसन्न रहेंगे।

9. यह पूरी सृष्टि हमेशा आपके पक्ष में काम करती है न कि विरोध में।

10. हर अगला दिन आपके लिए नई उम्मीदों का भंडार लेकर आता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News