April 2024 Virgo Horoscope: कन्या राशि के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2024 Virgo Horoscope: आज बात करेंगे कन्या राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? केतु आपके राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा चौथे भाव में हैं। मंगल और शनि का गोचर छठे भाव में बढ़िया होता है। शुक्र, सूर्य और राहु का गोचर सप्तम में है। सूर्य और राहु का गोचर बढ़िया नहीं है। बुध अष्टम में ये गोचर बढ़िया नहीं है। सूर्य यहां अष्टम में आ जाएंगे 13 अप्रैल को। ये अष्टम अचानक से नुकसानऔर हानि का भाव होता है।  मंगल 23 अप्रैल को राशि बदलेंगे और राहु के साथ आ जाएंगे। उसके बाद गोचर खराब हो जाएगा। शुक्र गोचर कर के शुभ भाव में आ जाएंगे। मंगल और राहु का गोचर सप्तम भाव में इसलिए बढ़िया नहीं है। मंगल की मूलत्रिकोण राशि अष्टम भाव में है। 

Position of Karma and Income Place in the month of April अप्रैल महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म भाव के स्वामी बुध बनते हैं। बुध का अष्टम का गोचर बढ़िया होता है। गुरु का गोचर शुभ नहीं होता। बुध अपने से ग्यारहवें भाव में हैं, ये समय आपके लिए शुभ नहीं है। लग्न का अपने से ग्यारहवें भाव का गोचर बढ़िया नहीं होता। आय के लिहाज से गुरु की दृष्टि धन भाव के ऊपर है। गुरु धन को बचाने का काम करेंगे। खर्चा यदि होगा तो पॉजिटिव  साइड होगा। शुक्र 24 के बाद अपने ही भाव को देखेंगे। तुला राशि जहां शुक्र की पड़ी है वहां धन का भाव है। गुरु, बुध और शुक्र तीनों की दृष्टि होने का मतलब है कि आय के लिहाज से ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। 

Relationship status in the month of April अप्रैल महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव का स्वामी अष्टम में चला गया है। इसके स्वामी सूर्य के साथ चले गए और शनि की दृष्टि में चले गए। ये गोचर आपके लिए सही नहीं है। जिनका अगर तनाव वाला कोई मामला चल रहा है तो वहां पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मंगल चीजों को ज्यादा खराब कर सकता है। अपने वाणी वाले भाव को ध्यान में रखने की जरुरत है। सूर्य भी इस भाव को देख रहे हैं। जो लोग शादी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा सा और वेट करना पड़ेगा। कपल्स को बहुत समय बिताने का मौका मिल सकता है। 

Health status in the month of April अप्रैल महीने में सेहत की स्थिति: सेहत को लेकर थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा। शनि की दृष्टि अष्टम भाव के ऊपर है। गाड़ी थोड़ी सी धीमी चलाएं। खान-पान को लेकर थोड़ा ध्यान दें। स्किन से समस्या हो सकती है। 

Status of education in the month of April अप्रैल महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं है। पंचम पीड़ित है। फोकस बनाने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News