आपका राशिफल-  30 जुलाई,  2024

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2024 - 08:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपको दिनभर संभल कर रहने की जरूरत है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए आपका फायदा उठा सकते हैं। युवाओं के तरक्की के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाएं अपने क्रोध पर काबू रखें। गौ माता के पैर छुएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। लंबी यात्रा कर सकते हैं। परिवार के बड़े सदस्यों से आपको भरपूर सहयोग और प्यार मिलेगा। छात्रों को मनचाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। 

मिथुन राशि वालों नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए समय उत्तम है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। युवा वर्ग करियर को लेकर लापरवाह रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों कार्यक्षेत्र में मेहनत की अपेक्षा कम परिणाम प्राप्त होंगे। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कोई आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू कामों को लेकर कहासुनी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि वालों ऑफिस में अधिकारियों के बीच काम को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके शब्द किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत की बात करें तो कमर दर्द तकलीफ दे सकता है।

कन्या राशि वालों मीडिया क्षेत्र में काम कर रहें लोगों का प्रमोशन हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लव पार्टनर की गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आर्थिक नुकसान होने की आशंका है, सावधान रहें। कोई भी पेपर वर्क को अभी स्थगित रखें। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों व्यवसाय में किसी से भी साझेदारी करते समय सोच विचार जरूर कर लें। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगे। दांपत्य जीवन सुकून भरा रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

धनु राशि वालों  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। वर्किंग महिलाओं को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे। वैवाहिक और प्रेम संबंध दोनों ही मधुर रहेंगे। स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।

मकर राशि वालों आज आपका दिन शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में लिए नए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको बड़ो की सेवा करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें। बच्चे खेलकूद में मस्त रहेंगे। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के साथ खेलने कूदने पर भी ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी को उधार न दें तो ही बेहतर होगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ने का डर है। मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई की ओर सकारात्मक रवैया अपनाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News