आपका राशिफल- 4 जुलाई, 2024

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। रुके हुए सरकारी कामों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। छात्रों को कुछ नया सीखने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी सूझबूझ से फैसले लें। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वाले जो जातक शेयर मार्केट से जुड़े हैं उन्हें सफलता मिलने के योग है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।स्टूडेंट्स गलत संगत में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

कर्क राशि वालों आज ऑफिस में तनाव रह सकता है। कोई भी सरकारी कार्य को अपनी लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें,  अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। छात्रों के लिए समय शुभ चल रहा है। एसिडिटी की वजह से पेट संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती है। 

सिंह राशि वालों प्रॉपर्टी से संबंधित अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। अनजान व्यक्ति की सहायता न लें। पति- पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज आज कोई व्यावसायिक योजना सफल होने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। घर की देखभाल में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। शाम को मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि वालों व्यावसायिक स्थितियां धीरे-धीरे बेहतर होंगी। कार्यस्थल पर स्टाफ की गतिविधियों पर ध्यान अवश्य दें। छोटी सी गलतफहमी पति-पत्नी के संबंधों में तनाव उत्पन्न कर सकती है। युवाओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आई तब्दीली से सहकर्मियों को बड़ा फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई से भटक सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। बुजुर्गों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े जातकों का प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। लव रिलेशनशिप की बात करें तो रिश्तों में मिठास आएगी। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम नहीं है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। बच्चों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में लिए नए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मीन राशि वालों आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। पारिवारिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News