आपका राशिफल- 15 जून, 2024
punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 08:08 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम के प्रति आपकी लगन देखकर बॉस प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए छात्रों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
वृष राशि वालों बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से खुशी मिलेगी। फाइनेंस संबंधी काम पर ज्यादा ध्यान दें। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर मूवी देखने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं है।
मिथुन राशि वालों आज संतान के करियर संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी व परिवार वालों का उचित सहयोग बना रहेगा। शाम को पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी। सेहत उत्तम रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन बेहतरीन रहेगा। मार्केटिंग संबंधी बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। मशीनरी संबंधी व्यवसाय में कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं। बच्चे खेलने कूदने में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
सिंह राशि वालों करियर में आगे बढ़ने के लिहाज से दिन अच्छा है। धन संचार में बढ़ोतरी होने के योग हैं। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। समय न देने के कारण पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात सफल होगी। करीबी मित्रों से फाइनेंशियल मदद मिलेगी। परिवार के किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। सेहत की बात करें तो शारीरिक थकावट हो सकती है।
तुला राशि वालों अपना बिजनेस कर रहे जातकों को मुनाफा हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे।परिवार का कोई बड़ा सदस्य बीमार हो सकता है। ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि वालों साझेदारी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी बड़े की सलाह फायदेमंद साबित होगी। खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। पारिवारिक माहौल सुख-शांति भरा रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। विद्यार्थी सोशल मीडिया में ज्यादा समय बिताएंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत की बात करें तो कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
मकर राशि वालों ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारी के साथ कहासुनी हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक संबंधों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चों का दिन अच्छा बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि वालों मार्केटिंग संबंधी कार्यों में दिक्कतें बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता आएगी। युवा वर्ग अपने करियर की तरफ ध्यान दें। सेहत की बात करें तो शाम को शारीरिक थकावट हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।