आज का राशिफल 24 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नंबर। कार्यक्षेत्र में कुछ बिगड़े कामों को पूरा करने के लिए आपको धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता होगी। मौसम में परिवर्तन के कारण सेहत से सम्बंधित समस्या हो सकती है, ध्यान रखें।
उपाय- गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नंबर। मां और पत्नी के बीच मामूली सी बात पर झगड़ा होगा, जिसको निपटाने में आपको समय लग सकता है। आपका विनम्र स्वभाव आपको आज किसी मुसीबत में डाल सकता है।
उपाय- चावल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नंबर। पिता की सेहत में सुधार दिखाई देगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आय के नए साधन मिल सकते हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नंबर। कुछ अनचाहे खर्चे आकर परेशान करेंगे जिस कारण संचित धन में कमी आ सकती है। विदेशी भाषा सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी।
उपाय- नीले रंग के कपड़े न पहने।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नंबर। आज अपनी निजी और व्यवसायी जीवन दोनों के बीच तालमेल बिठा पाएंगे। बहन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आफिस में आपके शत्रु आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे।
उपाय- घर में बड़े पत्तों वाले पेड़ पौधे न रखें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6  नंबर। आज प्रेमी जोड़ों को बेकार के विषयों में बातचीत न करके अपने भविष्य के बारे में सोचने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ शाम को घूमने या फिर खरीदारी पर जाने की योजना बन सकती है।
उपाय- चीटियों को आटा और चीनी मिला कर खाने को दें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7  नंबर। कार्यक्षेत्र पर आपके मेहनत और श्रम से उच्च अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे और आपको नकदी धन राशि उपहार के रूप में दे सकते हैं। पुराना पैरों का दर्द आज दोबारा से परेशान कर सकता है।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नंबर। किसी नजदीकी रिश्तेदार की आर्थिक रूप से मदद करेंगे। घर की टूट-फूट की मरम्मत करवाने का विचार बनायेंगे। आज आप कुछ नैतिक मूल्यों की अहमियत आसपास के लोगों को सिखाने की कोशिश करेंगे।
उपाय- उड़द की दाल दान करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नंबर। आज अपने गुस्से पर काबू करने की जरुरत होगी, वर्ना व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा  हाथ से निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी के साथ बहसबाजी होने की सम्भावना बनती है।
उपाय- मंगलवार का व्रत रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News