आज का राशिफल 05 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 10:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त के साथ चला आ रहा तनाव आज खत्म हो सकता है। आज का दिन मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में ज्यादा केन्द्रित होने की आवश्यकता है।
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज अपनी भावनाओं को थोड़ा नियंत्रण में रखें। आज बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें। भावनाओं में आकर अपने शब्दों पर नियंत्रण न खोएं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय-  शिवलिंग पर पान का पत्ता चढ़ाएं और जल अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। लोगों को आपकी सफलता से प्रेरणा मिलेगी। कारोबार की दृष्टि से व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं।
उपाय-  दुर्गा मां पर पीले फूलों की माला अर्पित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा लेना चाहते हैं तो आज का आवेदन के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके मित्र मददगार साबित होंगे। आप अपने संपर्कों का लाभ उठाकर अपने सभी काम पूरे कर पाने में सफल रहेंगे।
उपाय-  खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
उपाय-  दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन साथी से कोई उपहार मिल सकता है।  प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपनी बातों से सबका मन जीत लेंगे।
उपाय-  छोटी हरी इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज पदोन्नति की सम्भावना बनती हैं।  आज आपको आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा।
उपाय-  हरी मूंग की दाल को भिगोकर पक्षियों को डालें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोई फैसला लेने से पहले उस पर जरूरत से ज्यादा विचार विमर्श कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों में देरी कर सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों के फैसले आज आपके हक में हो सकते हैं। आज कोई पुरानी रुकी हुई रकम वापसी मिल सकती है, परंतु साथ ही साथ खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी।
उपाय-  काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे, जिससे आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों की मदद से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आप घर और ऑफिस दोनों जगह पर अच्छी प्रकार से नियंत्रण बना पाएंगे।
उपाय- हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News