आज का राशिफल 08 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और विश्वास प्राप्त होगी। आपकी मेहनत, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार की सराहना होगी। यदि किसी महत्वपूर्ण परियोजना या नई जिम्मेदारी पर कार्य चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने की अच्छी सम्भावना बनती है। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल भी कार्यों को समय पर पूरा करने में सहायक रहेगा।
उपाय- आदित्य हृद्यम का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी विश्वास, प्रेम और समझ पहले से अधिक मजबूत होगी, जिससे रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। घर का वातावरण सुखद और आनंदमय रहेगा।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी मेहमान के आगमन से घर में चहल पहल बढ़ेगी और परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन अनुकूल रहेगा। शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा और आप पूरे दिन उत्साह के साथ अपने कार्यों में लगे रहेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आज गुणवत्ता और कार्यकुशलता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। केवल कार्य को समय पर पूरा करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी आपकी सफलता का प्रमुख आधार बनेगी। अपने प्रत्येक कार्य की बारीकी से समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। विशेषकर डिजिटल प्लेटफॉर्म, तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। नए ग्राहक, नए अनुबंध अथवा किसी महत्वपूर्ण परियोजना से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपने कार्य में नवीन तकनीकों और रचनात्मक सोच का उपयोग करेंगे, तो प्रतिस्पर्धा के बीच भी अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज निजी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। लंबे समय से जिस लक्ष्य या परियोजना पर आप मेहनत कर रहे थे, उसके सफलतापूर्वक पूरा होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आपकी कार्यशैली, जिम्मेदारी निभाने की क्षमता और समर्पण की सराहना होगी, जिससे भविष्य में पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसरों के द्वार भी खुल सकते हैं।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना आवश्यक रहेगा। अपने प्रियजनों के साथ कुछ सुखद पल बिताने, उनकी बातों को सुनने और उनके साथ समय साझा करने से रिश्तों में विश्वास, प्रेम और आत्मीयता और अधिक मजबूत होगी। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपको मानसिक संतुलन और नई ऊर्जा प्रदान करेगा, जिससे आप अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सुखद, उत्साहपूर्ण और उपलब्धियों से भरपूर रहने की संभावना है। यदि आप अपने प्रत्येक कार्य को पूरी लगन, आत्मविश्वास और मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे, तो अपेक्षा के अनुरूप अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति समर्पण आपको नई सफलताओं की ओर अग्रसर करेगा।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज प्रॉपर्टी अथवा वित्तीय योजनाओं से जुड़े मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीद, बिक्री या निवेश पर विचार कर रहे हैं, तो परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। हालांकि किसी भी निर्णय से पहले सभी पहलुओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करना आवश्यक रहेगा।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
